फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Paper Leak Agitation Tahseen Poonawalla Announces New Protest Against E20 Policy Reveals Date Venue

हल्ला बोल: पेपर लीक के बाद अब सड़क पर E20 के खिलाफ होगा आंदोलन, तहसीन पूनावाला ने बताई जगह और तारीख?

Sun, 26 Jul 2026 01:37 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sun, 26 Jul 2026 01:37 PM IST
सार

Tahseen Poonawalla Announces New Protest: नीट पेपर लीक के मुद्दे पर चले आंदोलन के बाद अब टीम भारत के संस्थापक तहसीन पूनावाला ने ई-20 ईंधन नीति के खिलाफ नया आंदोलन छेड़ने का एलान किया। उन्होंने 31 जुलाई को दिल्ली में 'गाड़ी मार्च, गांधी मार्च' निकालने की घोषणा की है। आइए, विस्तार से जानते हैं कि ई-20 नीति के खिलाफ उनकी क्या मांगें हैं और वे सरकार से क्या बदलाव चाहते हैं? आइए, विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
After Paper Leak Agitation Tahseen Poonawalla Announces New Protest Against E20 Policy Reveals Date Venue
तहसीन पूनावाला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नीट पेपर लीक के मुद्दे पर हुए आंदोलन के बाद अब टीम भारत के संस्थापक तहसीन पूनावाला ने ई20 ईंधन नीति के खिलाफ नया आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने दावा किया कि ई20 नीति सबसे खराब तरीके से लागू की गई नीतियों में से एक है। उनका कहना है कि अगर इस नीति में सही सुधार किए जाएं तो लोगों को 80 से 90 रुपये प्रति लीटर के बीच शुद्ध और बिना मिलावट वाला पेट्रोल मिल सकता है। इसी मांग को लेकर उन्होंने 31 जुलाई को दिल्ली में 'गाड़ी मार्च, गांधी मार्च' निकालने की घोषणा की है।
विज्ञापन


तहसीन पूनावाला ने लोगों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह मार्च इंडिया गेट से शुरू होगा और संसद मार्ग होते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरदीप पुरी के कार्यालय तथा आवास के बाहर पहुंचेगा। उन्होंने लोगों से अपनी कार, बाइक और अपनी आवाज के साथ आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यह नागरिकों के अधिकार और उनकी पसंद का सवाल है।
विज्ञापन

ई20 नीति को लेकर तहसीन पूनावाला ने क्या दावा किया?

तहसीन पूनावाला ने कहा कि ई20 नीति देश की सबसे गलत तरीके से लागू की गई नीतियों में से एक है। उनका दावा है कि अगर इस नीति में सुधार किया जाए तो लोगों को शुद्ध पेट्रोल 80 से 90 रुपये प्रति लीटर के बीच उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में लोगों को अपनी जरूरत के मुताबिक ईंधन चुनने का विकल्प मिलना चाहिए और नीति से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन कब और कहां होगा?

  • तहसीन पूनावाला ने घोषणा की कि 'गाड़ी मार्च, गांधी मार्च' 31 जुलाई 2026, शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। यह मार्च नई दिल्ली के इंडिया गेट से शुरू होकर संसद मार्ग तक जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी नितिन गडकरी और हरदीप पुरी के कार्यालय और आवास के बाहर भी जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपनी कार और बाइक के साथ इस अभियान में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यह "मेरी गाड़ी, मेरा अधिकार" और "मेरी बाइक, मेरी पसंद" का आंदोलन है।
  • पूनावाला ने कहा कि यह अभियान केवल ईंधन की कीमतों का मुद्दा नहीं है, बल्कि उपभोक्ताओं को विकल्प देने और नीति में पारदर्शिता लाने की मांग भी है। उनका कहना है कि सरकार को ई20 नीति की समीक्षा करनी चाहिए और उन वाहन मालिकों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए, जिनके वाहन इस ईंधन मिश्रण से प्रभावित हो रहे हैं।
  • उन्होंने अपने अभियान के तहत 'गाड़ी मार्च-गांधी मार्च' और मेरी गाड़ी-मेरा अधिकार जैसे अभियानों का भी उल्लेख किया और लोगों से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की।

आंदोलन की मुख्य मांगें क्या हैं?

तहसीन पूनावाला ने आंदोलन के लिए कई मांगें रखी हैं। उन्होंने कहा कि ई10 पेट्रोल के अनुकूल वाहनों के लिए ई10 पेट्रोल उपलब्ध कराया जाए। ई20 पेट्रोल की कीमत में 20 प्रतिशत की कमी की जाए। शुद्ध यानी ई0 पेट्रोल, जिसकी मौजूदा खुदरा कीमत उन्होंने 165 से 170 रुपये प्रति लीटर बताई, उसे सस्ता किया जाए। ई20 नीति से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं। वर्ष 2023 से पहले के उन वाहनों के लिए समाधान निकाला जाए, जो ई20 मिश्रित पेट्रोल से प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एथेनॉल के मामले में हितों का टकराव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed