फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA Issues Travel Advisory for Indian Mariners on Vessels in Black Sea

MEA: काला सागर में भारतीयों के लिए बढ़ा खतरा? विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या दी गई चेतावनी

Sun, 26 Jul 2026 12:07 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 26 Jul 2026 12:07 PM IST
सार

काला सागर और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में बढ़ते सुरक्षा खतरे को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने कहा है कि कमर्शियल जहाजों पर नौकरी स्वीकार करने से पहले सुरक्षा जोखिमों का आकलन करें और जारी सभी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

विज्ञापन
MEA Issues Travel Advisory for Indian Mariners on Vessels in Black Sea
भारतीयों के लिए MEA का अलर्ट - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

विदेश मंत्रालय ने काला सागर और उससे जुड़े समुद्री क्षेत्रों में कमर्शियल जहाजों पर काम करने वाले या वहां से गुजरने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने कहा कि जारी संघर्ष के कारण इस क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति बेहद अस्थिर बनी हुई है और यहां संचालित जहाजों को मिसाइल तथा ड्रोन हमलों जैसे गंभीर सुरक्षा जोखिमों का सामना करना पड़ रहा है। मंत्रालय के अनुसार, अप्रैल 2026 से कमर्शियल जहाजों पर ऐसे हमलों की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इन घटनाओं में अब तक पांच भारतीय नागरिकों की मौत भी हो चुकी है।

विज्ञापन


कमर्शियल जहाजों पर नौकरी करने वालों को क्या सलाह दी गई है?
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि जो भारतीय नागरिक संघर्ष प्रभावित क्षेत्र में संचालित या वहां से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों पर नौकरी करने की योजना बना रहे हैं, वे नियुक्ति स्वीकार करने से पहले मौजूदा सुरक्षा जोखिमों का सावधानीपूर्वक आकलन करें। जो लोग ऐसी नौकरी स्वीकार करते हैं, उन्हें अत्यधिक सतर्क रहने और सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


नौकरी स्वीकार करने से पहले किन बातों की जानकारी लेने को कहा गया है?
मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय नागरिक अपने नियोक्ता, भर्ती एजेंसी और जहाज संचालक से जहाज के प्रस्तावित मार्ग, जिन बंदरगाहों पर वह जाएगा, सुरक्षा व्यवस्था, बीमा कवरेज और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की पूरी जानकारी लें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि रोजगार की शर्तें अंतरराष्ट्रीय समुद्री मानकों के अनुरूप हों और आपात स्थिति में चिकित्सा सुविधा, निकासी, स्वदेश वापसी तथा मुआवजे का पर्याप्त प्रावधान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों और सरकारी एडवाइजरी को लेकर क्या निर्देश दिए गए हैं?
विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को अपनी यात्रा की जानकारी परिवार के सदस्यों के साथ साझा करने और उनसे नियमित संपर्क बनाए रखने की सलाह दी है। इसके अलावा भारतीयों से कहा गया है कि वे समुद्री प्रशासन महानिदेशालय (DGMA) और भारत सरकार के अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी एडवाइजरी तथा जहाज संचालकों और सक्षम समुद्री प्राधिकरणों के सुरक्षा निर्देशों का नियमित रूप से पालन करें। विशेष रूप से 23 जुलाई 2026 को समुद्री प्रशासन महानिदेशालय, बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी सुरक्षा एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।


आपात स्थिति में भारतीय नागरिक किससे संपर्क करें?
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर भारतीय नागरिक क्षेत्र में स्थित भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास से कांसुलर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

आपातकालीन संपर्क नंबर:

  • रूस स्थित भारतीय दूतावास: +7 9652773414
  • यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास: +38 0933559958
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed