{"_id":"6a651f0c80c6032cca05eb38","slug":"basic-amenities-to-be-improved-at-a-cost-shahibabad-news-c-30-gbd1036-939736-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 60 करोड़ रुपये से बेहतर होंगी मूलभूत सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 60 करोड़ रुपये से बेहतर होंगी मूलभूत सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम में मूलभूत जरूरतों को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण सुधारेगा। इस कार्य पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें बची हुई सड़कों के साथ-साथ नाली, सीवर लाइन और पानी की लाइन डालने का कार्य किया जाएगा। चीफ इंजीनियर आलोक रंजन ने बताया कि इन कार्यों को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। मानसून के बाद इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सभी कार्य योजना के एफ ब्लाॅक में होंगे। सितंबर से यह कार्य शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले योजना के अन्य ब्लाॅक में भी विकास कार्य को लेकर टेंडर जारी किया गया है।
एसटीपी से कनेक्ट होंगे ब्लाॅक
सड़क निर्माण के साथ-साथ मधुबन बापूधाम में ब्लाॅक को एसटीपी से कनेक्ट करने का कार्य किया जाना है। एफ ब्लाॅक को गोविंदपुरम एसटीपी से जोड़ने के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं योजना में 56 एमएलडी के आउटलेट डिस्चार्ज के लिए पाइप लाइन डालने और एनडीआरएफ से बुनकर मार्ट तक साढ़े तीन करोड़ रुपये से कार्य किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार मधुबन बापूधाम योजना में जीडीए 200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर रहा है। इसमें गोलचक्कर, पार्क समेत अन्य कार्य शामिल हैं।