फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A man beat up students who were on their way to the Jantar Mantar protest

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में जा रहे छात्रों को पीटा VIDEO: सत्यम पंडित ने गाली गलौज कर दी धमकी, कार्रवाई की मांग

Sun, 26 Jul 2026 01:27 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 26 Jul 2026 01:27 PM IST
सार

सत्यम पंडित ने इस घटना का वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर खुद ही अपलोड किया है। उसने वीडियो के साथ लिखा कि 'जंतर-मंतर जाकर कुछ कॉकरोच का इलाज करा, जो कहते हैं करके दिखाते हैं।'

विज्ञापन
A man beat up students who were on their way to the Jantar Mantar protest
छात्रों के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के रहने वाले सत्यम पंडित का नाम एक बार फिर विवादों में है। सत्यम ने 20 घंटे पहले फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया। जिसमें वह जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुए युवाओं को धमकाते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उन पर कार्रवाई की भी मांग की जा रही है। 
विज्ञापन

सत्यम ने घटना का वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर खुद ही अपलोड किया है। उसने वीडियो के साथ लिखा कि 'जंतर-मंतर जाकर कुछ कॉकरोच का इलाज करा, जो कहते हैं करके दिखाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सत्यम ने दो दिन पहले ही एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें कावड़ यात्रा में मुस्लिम अधिकारियों की ड्यूटी नहीं लगाने की बात कही गई थी। सत्यम ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर खुद को राष्ट्रीय हिंदू वीर सेवा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया है। इससे पहले भी सत्यम का नाम कई विवादित बयानों में आ चुका है।
विज्ञापन

सत्यम पंडित अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को 'हिंदू वीर सेना' नामक संगठन का अध्यक्ष बताता है। उसका विवादों से पुराना नाता है। सड़क किनारे मांस विक्रेताओं ने गत माह सत्यम पंडित के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। ढाबा संचालक ने मारपीट और हत्या की धमकी का आरोप लगाकर सत्यम पंडित के खिलाफ केस दर्ज कराया था, इससे पूर्व भी सत्यम पंडित कई विवादों से जुड़ा रहा है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की हैं। अखिलेश ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'भाजपा और उनके संगी-साथियों के दुर्व्यवहार, दुर्वचनों और हिंसा को सब देख लें। इनका दुस्साहस देखिए कि अभी युवाओं को वचन दिए हुए चंद घंटे भी नहीं हुए हैं और ये भाजपाई अपने इतिहास को दोहराते हुए फिर से धोखा दे रहे हैं। भाजपा के ये संस्कारी नेताजी अपने शीर्ष नेतृत्व के दिये गये आश्वासन की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं और वीडियो भी बना रहे हैं। अब क्या ये भी डबल इंजन की टकराहट के कारण हो रहा है। तुरंत गिरफ़्तारी हो!'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed