फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Owaisi in Moradabad: 'The youth forced the government to bow down; dictatorship will no longer prevail

मुरादाबाद में ओवैसी: बोले- युवाओं ने झुकाई सरकार, अब तानाशाही नहीं चलेगी, पीएम को रात में बनानी पड़ी वीडियो

Sat, 25 Jul 2026 08:41 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 25 Jul 2026 08:41 PM IST
सार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुरादाबाद दौरे के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे युवाओं के संघर्ष और संविधान की जीत बताया। उन्होंने कहा कि आंदोलन ने सरकार को संदेश दे दिया है कि लोकतंत्र संविधान के दायरे में ही चलेगा। 

विज्ञापन
Owaisi in Moradabad: 'The youth forced the government to bow down; dictatorship will no longer prevail
मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करते असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुरादाबाद पहुंचे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह देश के युवाओं के संघर्ष, जद्दोजहद और कुर्बानी की बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि यह हक की झूठ पर जीत है।

विज्ञापन


यह उन तमाम नौजवानों की कामयाबी है जिन्होंने अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि मोदी सरकार यह समझती है कि वह कुछ भी कर सकती है, तो इस आंदोलन ने साफ संदेश दे दिया है कि देश में तानाशाही नहीं चलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को संविधान के दायरे में रहकर ही चलाना होगा। ओवैसी ने उम्मीद जताई कि भविष्य में राष्ट्रीय या राज्य स्तर की किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाएं नहीं होंगी और युवाओं का विश्वास कायम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने पर उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुसलमानों के पास अब बड़ा राजनीतिक विकल्प है और आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में एआईएमआईएम की आवाज उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी सुनाई देगी।


जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन का उल्लेख करते हुए ओवैसी ने कहा कि धरना दे रहे युवाओं ने ऐसा जनदबाव बनाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस मुद्दे पर रात को वीडियो बनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि युवाओं के लोकतांत्रिक संघर्ष ने सरकार को फैसला बदलने के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed