फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine War: Vessel with 4 Indians struck at Ukraine's Odesa port; 2 safe, fate of 2 awaited

Ukraine: यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर चार भारतीयों वाले जहाज पर हमला; दो सुरक्षित, दो के बारे में जानकारी नहीं

Sun, 26 Jul 2026 02:00 PM IST
Pavan पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: Pavan Updated Sun, 26 Jul 2026 02:00 PM IST
सार

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर मालवाहक जहाज पर हुए हमले के समय चार भारतीय नागरिक सवार थे। भारतीय दूतावास के अनुसार, दो भारतीय सुरक्षित हैं, जबकि दो अन्य के बारे में जानकारी का इंतजार है। राहत एवं बचाव अभियान जारी है और दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।

विज्ञापन
Russia-Ukraine War: Vessel with 4 Indians struck at Ukraine's Odesa port; 2 safe, fate of 2 awaited
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूक्रेन के प्रमुख बंदरगाह ओडेसा पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एमवी एजीएन रैगनार नाम के एक मालवाहक जहाज पर हमला हुआ, जिसमें चार भारतीय नागरिक सवार थे। भारतीय दूतावास के अनुसार, इनमें से दो लोग सुरक्षित हैं, जबकि बाकी दो के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Iran-US Tensions: ईरान पर बड़े हमले की योजना से ट्रंप क्यों पीछे हटे, सलाहकारों ने किस बड़े खतरे से किया आगाह?
विज्ञापन


ओडेसा बंदरगाह पर पहले भी हुए हमले
यह घटना शनिवार (25 जुलाई) को हुई, जब यह जहाज ओडेसा पोर्ट पर मौजूद था। ओडेसा यूक्रेन का अहम काला सागर बंदरगाह है, जो रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से कई बार हमलों का निशाना बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीव में भारतीय दूतावास ने घटना पर बनाई नजर
भारत के कीव स्थित दूतावास ने बताया कि वह इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। दूतावास ने कहा कि राहत और बचाव अभियान जारी है और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में रहकर लापता भारतीयों की जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला किसने किया और जहाज पर कुल कितने लोग सवार थे। जहाज पर मौजूद भारतीय नागरिकों की पहचान और उनकी भूमिका के बारे में भी जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- Berlin Pride Attack: बर्लिन पुलिस का दावा- इस्लामी कट्टरपंथी समूहों से जुड़ा है आरोपी, संदिग्ध की तलाश तेज

रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते काला सागर क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही अक्सर प्रभावित होती रही है। इसी वजह से भारत सरकार पहले भी अपने नागरिकों को यूक्रेन यात्रा से बचने की सलाह दे चुकी है। फिलहाल, सबसे बड़ा सवाल उन दो भारतीयों की सुरक्षा को लेकर है, जिनकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। बचाव अभियान जारी है और उम्मीद है कि जल्द ही उनके बारे में अपडेट सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed