{"_id":"6a6588c2050508378d0f2891","slug":"new-evidence-from-moon-50-yr-old-theory-of-cataclysmic-destruction-under-scrutiny-findings-on-meteorites-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रमा से आया नया सबूत: 50 वर्ष पुराना महाविनाश का सिद्धांत सवालों के घेरे में, उल्कापिंडों पर क्या पता लगा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चंद्रमा से आया नया सबूत: 50 वर्ष पुराना महाविनाश का सिद्धांत सवालों के घेरे में, उल्कापिंडों पर क्या पता लगा?
Sun, 26 Jul 2026 09:40 AM IST
ज्योति भास्कर
अमर उजाला नेटवर्क, वाशिंगटन।
अमर उजाला नेटवर्क, वाशिंगटन।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:40 AM IST
सार
खगोल विज्ञानियों और ब्रह्मांडीय शोध में लगे वैज्ञानिकों को चौंकाने वाले संकेत मिले हैं। चंद्रमा से आए इस नए सबूत के कारण 50 वर्ष पुराना महाविनाश का सिद्धांत सवालों के घेरे में आ गया है। नए अध्ययन के मुताबिक चांद पर उल्कापिंडों की टक्कर किसी एक भीषण दौर में नहीं हुई, बल्कि अरबों वर्षों तक होती रही है। जानिए और क्या पता लगा
विज्ञापन
चंद्रमा से आया नया सबूत (सांकेतिक)
- फोटो : ANI/ISRO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंद्रमा के शुरुआती इतिहास को लेकर वैज्ञानिकों की 50 वर्षों से चली आ रही अवधारणा अब नए सिरे से जांच के दायरे में आ गई है। चीन के चांग-ई-6 मिशन द्वारा पहली बार चंद्रमा के पृथ्वी से हमेशा छिपे रहने वाले दूरस्थ (फारसाइड) हिस्से से लाए गए चट्टानी नमूनों के अध्ययन में ऐसे प्रमाण मिले हैं।
विज्ञापन
इसने लेट हेवी बॉम्बार्डमेंट सिद्धांत पर गंभीर सवाल खड़े किए। इसके अनुसार, चंद्रमा पर उल्कापिंडों की टक्करें किसी छोटे और विनाशकारी दौर में नहीं, बल्कि अरबों वर्षों तक धीरे-धीरे होती रहीं। शोधकर्ताओं ने कहा, यदि आगे के शोध भी इसकी पुष्टि करते हैं, तो न केवल चंद्रमा के विकासक्रम बल्कि प्रारंभिक पृथ्वी व जीवन की उत्पत्ति से जुड़ी वैज्ञानिक समय-रेखा पर भी नए सिरे से विचार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
4.33 अरब वर्ष पुराने संकेत भी मिले
शोधकर्ताओं ने प्रभाव के कारण पिघली 28 सूक्ष्म चट्टानी संरचनाओं का विश्लेषण किया। इनमें से कुछ नमूनों की आयु के संकेत 4.33 अरब वर्ष पुराने आंके गए, जबकि अन्य की आयु 1.13 अरब वर्ष तक की मिली। तीन नमूनों की आयु लगभग 4.16 अरब वर्ष निकली।
विज्ञापन
नए अध्ययन में नहीं मिला किसी महाविनाशकारी दौर का प्रमाण
चांग-ई-6 के नमूनों में वैज्ञानिकों को लगभग 3.9 अरब वर्ष पहले की टक्करों का कोई बड़ा समूह नहीं मिला। यानी नए अध्ययन में महाविनाशकारी दौर का कोई खास प्रमाण नहीं मिला है।