फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Rain Disaster: many Dead, Including Children, as Heavy Rains Batter Punjab

Pakistan Rain: पाकिस्तान में बारिश का कहर जारी, पंजाब में दो बच्चों समेत सात की मौत, क्या अभी और बढ़ेगा खतरा?

Sun, 26 Jul 2026 02:56 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल आईएएनएस, इस्लामाबाद
आईएएनएस, इस्लामाबाद Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sun, 26 Jul 2026 02:56 PM IST
सार

Pakistan Floods: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश ने तबाही मचा दी। अलग-अलग हादसों में दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। कई मकान ढह गए और पशुओं का भी नुकसान हुआ। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। क्या लगातार हो रही बारिश से हालात और बिगड़ सकते हैं? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
 

विज्ञापन
Pakistan Rain Disaster: many Dead, Including Children, as Heavy Rains Batter Punjab
मूसलाधार बारिश ने पाकिस्तान में मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पाकिस्तान में मानसूनी बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। पंजाब प्रांत में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश के कारण कई दर्दनाक हादसे हुए हैं। अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। कई मकानों की छतें गिर गईं, लोग मलबे में दब गए और कुछ लोगों की जान डूबने तथा बिजली का करंट लगने से चली गई। लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है और प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के अनुसार, बारिश से हुई ज्यादातर मौतें मकानों और छतों के गिरने तथा डूबने की घटनाओं में हुई हैं। कई लोग बिजली के करंट की चपेट में आने से भी घायल हुए। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के चलते कई इलाकों में कच्चे और पुराने मकान सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। पीडीएमए का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

किन इलाकों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ?

लाहौर के गढ़ी शहू रेलवे कॉलोनी, बॉबी प्लाजा, सग्गियां पिंड और कहाना इलाके में मकानों की छत गिरने की चार अलग-अलग घटनाएं हुईं। इनमें एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। कसूर जिले के अड्डा ढिंग शाह के पास भी एक मकान की छत गिरने से एक पुरुष और एक बच्चे की जान चली गई। इस हादसे में एक महिला और दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हुए। फैसलाबाद में छत गिरने से एक महिला की मौत हुई, जबकि गुजरांवाला के पठान कॉलोनी इलाके में खेतों में जमा बारिश के पानी में डूबने से एक बच्चे की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Ukraine: यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर चार भारतीयों वाले जहाज पर हमला; दो सुरक्षित, दो के बारे में जानकारी नहीं

बारिश से और कौन-कौन से हादसे हुए?

बहावलनगर में मकान की छत गिरने से तीन लोग घायल हुए। वहीं बारिश के दौरान बिजली के खंभे से करंट लगने पर एक व्यक्ति झुलस गया। नरवाल के सैर बाजवा गांव में छत गिरने से दो महिलाएं घायल हुईं। सियालकोट के दरमा वाला इलाके में भी मकान की छत गिरने से एक महिला घायल हो गई। ननकाना साहिब और शेखूपुरा में डेरा महबूब आलम तथा पीर शाह खाकी दीवान दरबार के पास हुई दो अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाएं घायल हुईं। ओकारा में भारी बारिश के कारण पशुओं का बाड़ा गिर गया, जिससे दो लोग घायल हो गए। इसके अलावा कई पशुओं की भी मौत होने की जानकारी सामने आई है।

पूरे पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में क्या हैं हालात?

  • पीडीएमए के महानिदेशक ने बताया कि पंजाब प्रांत में अब तक बारिश से जुड़े हादसों में 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 183 लोग घायल हुए हैं।  इससे पहले खैबर पख्तूनख्वा प्रांत भी भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित हुआ था। 19 जुलाई से अब तक वहां बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • मृतकों में आठ बच्चे, सात पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। घायलों में 11 पुरुष, चार महिलाएं और चार बच्चे हैं। पीडीएमए के अनुसार बुनेर, बाजौर, शांगला, स्वाबी, लोअर चितराल, अपर और लोअर दीर, पेशावर, एबटाबाद, मनसेहरा, तोर घर, कुर्रम तथा उत्तरी और दक्षिणी वजीरिस्तान सहित कई जिले प्रभावित हुए हैं। अब तक 30 मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और राहत व बचाव अभियान जारी है।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed