{"_id":"6a65c587c6af2fa5a603137c","slug":"russia-ukraine-war-vessel-with-4-indians-struck-at-ukraine-s-odesa-port-2-safe-fate-of-2-awaited-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine: यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर चार भारतीयों वाले जहाज पर हमला; दो सुरक्षित, दो के बारे में जानकारी नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine: यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर चार भारतीयों वाले जहाज पर हमला; दो सुरक्षित, दो के बारे में जानकारी नहीं
Sun, 26 Jul 2026 02:00 PM IST
Pavan
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: Pavan
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:00 PM IST
विज्ञापन
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर हमला
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूक्रेन के प्रमुख बंदरगाह ओडेसा पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एमवी एजीएन रैगनार नाम के एक मालवाहक जहाज पर हमला हुआ, जिसमें चार भारतीय नागरिक सवार थे। भारतीय दूतावास के अनुसार, इनमें से दो लोग सुरक्षित हैं, जबकि बाकी दो के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
यह भी पढ़ें- Iran-US Tensions: ईरान पर बड़े हमले की योजना से ट्रंप क्यों पीछे हटे, सलाहकारों ने किस बड़े खतरे से किया आगाह?
ओडेसा बंदरगाह पर पहले भी हुए हमले
यह घटना शनिवार (25 जुलाई) को हुई, जब यह जहाज ओडेसा पोर्ट पर मौजूद था। ओडेसा यूक्रेन का अहम काला सागर बंदरगाह है, जो रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से कई बार हमलों का निशाना बन चुका है।
विज्ञापन
कीव में भारतीय दूतावास ने घटना पर बनाई नजर
भारत के कीव स्थित दूतावास ने बताया कि वह इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। दूतावास ने कहा कि राहत और बचाव अभियान जारी है और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में रहकर लापता भारतीयों की जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला किसने किया और जहाज पर कुल कितने लोग सवार थे। जहाज पर मौजूद भारतीय नागरिकों की पहचान और उनकी भूमिका के बारे में भी जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें- Berlin Pride Attack: बर्लिन पुलिस का दावा- इस्लामी कट्टरपंथी समूहों से जुड़ा है आरोपी, संदिग्ध की तलाश तेज
रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते काला सागर क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही अक्सर प्रभावित होती रही है। इसी वजह से भारत सरकार पहले भी अपने नागरिकों को यूक्रेन यात्रा से बचने की सलाह दे चुकी है। फिलहाल, सबसे बड़ा सवाल उन दो भारतीयों की सुरक्षा को लेकर है, जिनकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। बचाव अभियान जारी है और उम्मीद है कि जल्द ही उनके बारे में अपडेट सामने आएगा।