फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New evidence from Moon 50 yr old theory of cataclysmic destruction under scrutiny findings on meteorites

चंद्रमा से आया नया सबूत: 50 वर्ष पुराना महाविनाश का सिद्धांत सवालों के घेरे में, उल्कापिंडों पर क्या पता लगा?

Sun, 26 Jul 2026 09:40 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला नेटवर्क, वाशिंगटन।
अमर उजाला नेटवर्क, वाशिंगटन। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 26 Jul 2026 09:40 AM IST
सार

खगोल विज्ञानियों और ब्रह्मांडीय शोध में लगे वैज्ञानिकों को चौंकाने वाले संकेत मिले हैं। चंद्रमा से आए इस नए सबूत के कारण 50 वर्ष पुराना महाविनाश का सिद्धांत सवालों के घेरे में आ गया है। नए अध्ययन के मुताबिक चांद पर उल्कापिंडों की टक्कर किसी एक भीषण दौर में नहीं हुई, बल्कि अरबों वर्षों तक होती रही है। जानिए और क्या पता लगा

विज्ञापन
New evidence from Moon 50 yr old theory of cataclysmic destruction under scrutiny findings on meteorites
चंद्रमा से आया नया सबूत (सांकेतिक) - फोटो : ANI/ISRO

विस्तार

चंद्रमा के शुरुआती इतिहास को लेकर वैज्ञानिकों की 50 वर्षों से चली आ रही अवधारणा अब नए सिरे से जांच के दायरे में आ गई है। चीन के चांग-ई-6 मिशन द्वारा पहली बार चंद्रमा के पृथ्वी से हमेशा छिपे रहने वाले दूरस्थ (फारसाइड) हिस्से से लाए गए चट्टानी नमूनों के अध्ययन में ऐसे प्रमाण मिले हैं।

विज्ञापन


इसने लेट हेवी बॉम्बार्डमेंट सिद्धांत पर गंभीर सवाल खड़े किए। इसके अनुसार, चंद्रमा पर उल्कापिंडों की टक्करें किसी छोटे और विनाशकारी दौर में नहीं, बल्कि अरबों वर्षों तक धीरे-धीरे होती रहीं। शोधकर्ताओं ने कहा, यदि आगे के शोध भी इसकी पुष्टि करते हैं, तो न केवल चंद्रमा के विकासक्रम बल्कि प्रारंभिक पृथ्वी व जीवन की उत्पत्ति से जुड़ी वैज्ञानिक समय-रेखा पर भी नए सिरे से विचार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


4.33 अरब वर्ष पुराने संकेत भी मिले 
शोधकर्ताओं ने प्रभाव के कारण पिघली 28 सूक्ष्म चट्टानी संरचनाओं का विश्लेषण किया। इनमें से कुछ  नमूनों की आयु के संकेत 4.33  अरब वर्ष पुराने आंके गए, जबकि अन्य की आयु 1.13 अरब वर्ष तक की मिली। तीन नमूनों की आयु लगभग 4.16 अरब वर्ष निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए अध्ययन में नहीं मिला किसी महाविनाशकारी दौर का प्रमाण
चांग-ई-6 के नमूनों में वैज्ञानिकों को लगभग 3.9 अरब वर्ष पहले की टक्करों का कोई बड़ा समूह नहीं मिला। यानी नए अध्ययन में महाविनाशकारी दौर का कोई खास प्रमाण नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed