फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Case registered against five people, including the mutawalli, for obstructing prayers at mosque

Sambhal: मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोका, मुतवल्ली समेत पांच के खिलाफ केस, पलायन करने के लिए किया जा रहा मजबूर

Sat, 25 Jul 2026 01:10 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 25 Jul 2026 01:10 PM IST
सार

संभल के मांडली समसपुर में मस्जिद में नमाज को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि समझौते की शर्तों का उल्लंघन कर नई परंपराएं शुरू की गईं और विरोध करने पर उन्हें मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने, जान से मारने की धमकी देने तथा गांव छोड़ने का दबाव बनाया गया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Sambhal: Case registered against five people, including the mutawalli, for obstructing prayers at mosque
मस्जिद(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव मांडली समसपुर में मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खड़ा हो गया है। एक पक्ष का आरोप है कि मस्जिद में छह वक्त की नमाज अदा कराई जा रही है, जो नई परंपरा है। इसके अलावा भी कई नए काम कराए जा रहे हैं। जब विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने नमाज पढ़ने से रोक दिया।

विज्ञापन


जान से मारने की धमकी देते हुए गांव से चले जाने को कहा। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव मांडली समसपुर निवासी वसीम ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत की है। इसमें कहा है उनके गांव में 120 साल पुरानी मस्जिद है। जिसमें देवबंदी और बरेलवी मसलक के लोग एक साथ नमाज पढ़ते थे।

विज्ञापन

एक जनवरी 2024 को अजान देने, इमाम को खाना खिलाने, चंदा देने और नमाज अदा करने को लेकर विवाद हो गया था। यह मामला पुलिस तक पहुंचा तो थाने में दोनों पक्षों के बीच कुछ शर्त पर आपसी समझौता हो गया था। शर्त थी कि अजान मस्जिद के इमाम पढ़ेंगे, चंदा सभी से क्षमता के अनुसार लिया जाएगा।

मस्जिद के इमाम का खाना सभी घरों से आएगा। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह व्यवस्था 18 महीने तक चलती रही लेकिन अब मस्जिद के मुतवल्ली अतीक अहमद, उनके बेटे शाने आलम, आमिर, भोलू, हाफिज मारूफ ने नई परंपरा शुरू कर दी। अजान खुद देने लगे।

इसका विरोध किया तो मस्जिद के इमाम का चंदा भी लेना बंद कर दिया और खाना भी खिलाना बंद कर दिया गया। जब विरोध किया तो पूरे परिवार को धमकाया गया है। पलायन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। मस्जिद में नमाज भी अदा नहीं कराई जा रही।

विज्ञापन

मसलक के साथ बिरादरी के बीच विवाद का आरोप
शिकायतकर्ता वसीम का आरोप है कि वह देवबंदी होने के साथ पिछड़ी जाति से है और आरोपी पक्ष बरेलवी मसलक के साथ तुर्क बिरादरी से आता है। आरोप है कि गांव में उनके परिवार का हर तरह से बहिष्कार किया जा रहा है। पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके साथ उसके परिवार को सुरक्षा और मस्जिद में नमाज अदा करने की अनुमति दिलाई जाए।

शिकायतकर्ता ने कार्रवाई की मांग की थी। ऐंचोड़ा कंबोह थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है। आगे की छानबीन गहनता से करने के निर्देश दिए हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed