{"_id":"6a652249765ffd5d9304009b","slug":"brother-in-law-riding-a-bike-dies-in-road-accident-sambhal-news-c-204-1-chn1003-131289-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सड़क हादसे में बाइक सवार बहनोई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सड़क हादसे में बाइक सवार बहनोई की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनावई। क्षेत्र के पतरिया गढ़ी-बिचौला मार्ग पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार बहनोई की मौत हो गई, जबकि उनका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि गंभीर रूप से घायल को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव लौहरपुरा निवासी राजपाल (40) अपने बहनोई पिंटू (40) निवासी गांव जैतौरा, थाना रजपुरा के साथ बाइक से लावर गांव से लौट रहे थे। पतरिया गढ़ी-बिचौला मार्ग पर बिचौला भूड़ मंदिर के समीप उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे दोनों सड़क पर जा गिरे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सीएचसी पहुंचाया।
चिकित्सकों ने जांच के बाद पिंटू को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजपाल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र सुमित ने बताया कि शनिवार सुबह उनके पिता बाइक से लौहरपुरा स्थित अपनी ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकले थे। कुछ देर बाद सड़क दुर्घटना में उनकी मौत की सूचना मिली। थानाध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।