{"_id":"6a6522819a9322661e059cb2","slug":"two-animals-die-after-high-tension-line-snaps-villagers-create-an-uproar-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-138094-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से दो पशुओं की मौत, ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से दो पशुओं की मौत, ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बल्लमपुर में शनिवार दोपहर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से करंट जमीन में फैल गया। करंट की चपेट में आने से पेड़ के नीचे बंधे छह पशुओं में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ हंगामा किया और हाईटेंशन लाइन को आबादी से हटाने की मांग उठाई।
ग्रामीणों के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर पोल पर लगे लोहे के क्रॉस आर्म से टकरा गया। जमीन में नमी होने के कारण करंट फैल गया और पेड़ के नीचे बंधे पशु उसकी चपेट में आ गए। पशुपालक कृपाल यादव और दानवीर यादव ने बताया कि दो पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना देने के लिए ग्रामीणों ने किरारी बिजलीघर के सीयूजी नंबर पर संपर्क किया, लेकिन फोन बंद मिला। आरोप है कि लाइनमैन को लगातार 17 मिनट तक फोन किए जाने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं की गई। इस दौरान लाइन में करंट बना रहा। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका राजपूत ने दोनों पशुओं का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर दोनों पशुओं का दफन कराया। लेखपाल ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करते हुए रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद किरारी बिजलीघर के अवर अभियंता लखपत सिंह मौके पर पहुंचे और विभागीय रिपोर्ट तैयार की। पशुपालकों का कहना है कि इस हादसे में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
-- -- -- -- -- --
पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा
ग्रामीण राकेश यादव ने बताया कि 28 सितंबर 2025 को भी इसी गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से दो पशुओं की मौत हुई थी। उस समय भी ग्रामीणों ने लाइन हटाने की मांग की थी। विभाग ने 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया था, जबकि नुकसान करीब डेढ़ लाख रुपये का बताया गया था।
गांव बल्लमपुर में करंट लगने से दो पशुओं की मौत की सूचना मिली है। पशुओं का पोस्टमार्टम कराया गया है और मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जा रही है। पवांसा सब डिवीजन के एसडीओ से रिपोर्ट तलब की गई है। यदि जांच में किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
- दिनेश चंद, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, चंदौसी