फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Inmate dies in Badaun jail; last rites performed under police supervision.

Sambhal News: बदायूं जेल में बंदी की मौत, पुलिस निगरानी में कराया गया अंतिम संस्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Inmate dies in Badaun jail; last rites performed under police supervision.
चंदौसी/जनेटा। बदायूं जिला कारागार में बंद थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव जनेटा निवासी बंदी ओमवीर की शुक्रवार को मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शव घर नहीं ले जाने दिया और पुलिस निगरानी में सीधे श्मशान ले जाकर अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन


ओमवीर मूल रूप से हापुड़ जिले के गांव बजेरा कलां का रहने वाला था। वह कई वर्षों से परिवार सहित जनेटा गांव में रह रहा था। बदायूं जिले के इस्लामनगर क्षेत्र में 19 मई को हुई लूट और डकैती की घटना में उसकी गिरफ्तारी हुई थी। 26 मई से बदायूं जिला जेल में निरुद्ध था। परिजनों के अनुसार ओमवीर लंबे समय से लिवर की बीमारी से पीड़ित था।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी इंद्रवती ने बताया कि शुक्रवार रात जेल प्रशासन की ओर से फोन पर पति की मौत की सूचना दी गई। शनिवार को वह अपनी बेटी के साथ बदायूं पहुंचीं। पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से शव लेकर गांव लौट रही थीं कि नरौली पुलिस ने गांव पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस को रोक लिया और शव घर ले जाने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि पुलिस शव को सीधे श्मशान ले गई, जहां अपनी निगरानी में अंतिम संस्कार करा दिया गया। आरोप है कि इस कारण वे अपने समाज की परंपराओं और रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार नहीं कर सके। फिलहाल जेल प्रशासन और पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सीओ विवेक जावला ने बताया कि जानकारी मिली थी कि मृतक का कोई नहीं है। वह बदायूं जिले का रहने वाला है और यहां उसके रिश्तेदार रहते हैं। जिस कारण पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed