फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers outraged over failure to build culvert; protest against the department.

Sambhal News: पुलिया नहीं बनने से भड़के किसान, विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers outraged over failure to build culvert; protest against the department.
सरायतरीन। बहजोई ब्लॉक क्षेत्र के गांव बबनपुरी कलां के जंगल में मध्य गंगा नहर निर्माण के दौरान पुलिया नहीं बनाए जाने से दो गांवों के किसानों का खेतों तक पहुंचने का रास्ता बंद होने का मामला तूल पकड़ने लगा है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले किसानों ने मध्य गंगा नहर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द पुलिया निर्माण की मांग की। चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


भाकियू के जिला प्रमुख महासचिव शीशपाल सिंह यादव ने बताया कि मध्य गंगा नहर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन जिस मार्ग से बबनपुरी कलां और आसपास के गांवों के किसान अपने खेतों तक पहुंचते हैं, वहां पुलिया का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इससे दो गांवों के किसानों का रास्ता पूरी तरह बंद होने की आशंका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिया नहीं बनने से हजारों बीघा कृषि भूमि तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। किसानों को खेती, फसल की देखरेख और कृषि कार्यों के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की हानि होगी। शीशपाल यादव ने बताया कि इस संबंध में कई बार लिखित शिकायत देकर पुलिया निर्माण की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में आंदोलन की बनी रणनीति
किसानों ने गांव में पंचायत कर निर्णय लिया कि शनिवार को दोनों गांवों के किसान जिला मुख्यालय पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे और तत्काल पुलिया निर्माण की मांग करेंगे। यदि इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान दुर्गेश यादव, महेश कुमार, रामप्रकाश, गिरधारी सिंह, रामनिवास, श्रीकांत, प्रशांत, विकास कुमार, अजब सिंह, मुकेश कुमार, वीरेश कुमार, आजम, नेम सिंह, कुंवरपाल, भान सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed