{"_id":"6a6522ba54301d9c2103f3b2","slug":"the-principal-turned-away-the-sp-student-wings-district-president-who-had-arrived-to-submit-a-memorandum-sambhal-news-c-204-1-chn1001-131275-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ज्ञापन देने पहुंचे सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष को प्राचार्य ने लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ज्ञापन देने पहुंचे सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष को प्राचार्य ने लौटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर शनिवार को एसएम कॉलेज में उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अपने साथियों के साथ ज्ञापन देने पहुंचे, लेकिन प्राचार्य ने प्रशासनिक प्रतिबंधों का हवाला देते हुए ज्ञापन लेने से इन्कार कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। इसके बाद जिलाध्यक्ष बिना ज्ञापन दिए ही वापस लौट गए।
शनिवार को समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर एसएम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह यादव को ज्ञापन देने पहुंचे। इसकी जानकारी मिलने पर प्राचार्य ने पुलिस और संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस भी कॉलेज पहुंच गई। कॉलेज पहुंचने के बाद जिलाध्यक्ष ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया, लेकिन प्राचार्य ने जिले में लागू धारा 163 का हवाला देते हुए ज्ञापन लेने से इन्कार कर दिया।
इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। इसके बाद प्राचार्य बिना ज्ञापन लिए ही अपने कार्यालय में चले गए। प्राचार्य ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से धारा 163 लागू की गई है। ऐसे में किसी भी प्रकार का प्रदर्शन या ज्ञापन लेना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि ज्ञापन देना है तो डाक के माध्यम से भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
वहीं, समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि वह प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए केवल दो साथियों के साथ ही ज्ञापन देने पहुंचे थे। इसके बावजूद प्राचार्य ने ज्ञापन लेने से इन्कार कर दिया।