फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Lover sets fire outside young woman's house; he was angry over her marrying someone else.

Prayagraj : प्रेमी ने युवती के घर के बाहर लगाई आग, दूसरे से शादी करने पर युवती से नाराज था युवक

Fri, 24 Jul 2026 08:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Jul 2026 08:34 PM IST
सार

कीडगंज के कृष्णानगर में बृहस्पतिवार तड़के एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गया। युवक का करीब 60 फीसदी शरीर जल गया। उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।

विज्ञापन
Prayagraj Lover sets fire outside young woman's house; he was angry over her marrying someone else.
आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कीडगंज के कृष्णानगर में बृहस्पतिवार तड़के एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गया। युवक का करीब 60 फीसदी शरीर जल गया। उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। युवक के परिजनों ने युवती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

मऊ की रहने वाली युवती कृष्णानगर स्थित एक मकान में परिवार के साथ किराये पर रहती है। पिछले चार-पांच साल से एक युवक से उसकी दोस्ती थी। बताया जा रहा है कि दो माह से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। युवती ने कुछ दिनों पहले एक युवक से अहमदाबाद में कोर्ट मैरिज कर ली। दो दिन पहले युवती प्रयागराज लौटी थी। तड़के करीब पांच बजे युवक युवती के घर के बाहर पहुंचा। इसी दौरान वह घर के बाहर आग की चपेट में आ गया। सीने सहित शरीर के कई हिस्से जल गए हैं। उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण अभी बयान दर्ज नहीं हो सका है।

विज्ञापन

 

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

युवक के परिजनों ने युवती पर शनि को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवती ने शनि को तड़के अपने घर बुलाया था जिसके बाद यह घटना हुई। पुलिस युवती और युवक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाल रही है। कीडगंज थाना प्रभारी प्रीतम तिवारी ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली है। यदि जांच में आत्महत्या के लिए उकसाने या किसी अन्य आपराधिक भूमिका के साक्ष्य मिलते हैं, तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed