{"_id":"6a6469b5c6aa6e34160c1b46","slug":"individuals-involved-in-cow-slaughter-opened-fire-at-the-police-one-accused-was-injured-in-the-retaliatory-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : प्रतिबंधित पशु काट रहे लोगों ने पुलिस को देखकर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में एक घायल, आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : प्रतिबंधित पशु काट रहे लोगों ने पुलिस को देखकर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में एक घायल, आठ गिरफ्तार
Sat, 25 Jul 2026 01:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:15 PM IST
सार
नैनी स्थित काशीराम आवास योजना क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु की हत्या कर उसका मांस जमा करते आठ लोगों को स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार देर रात पकड़ लिया है। पुलिस पर गोली चलाई गई तो जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। एक पशु को जीवित बरामद करने में पुलिस को कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
प्रतिबंधित पशु के काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनी स्थित काशीराम आवास योजना क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु की हत्या कर उसका मांस जमा करते आठ लोगों को स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार देर रात पकड़ लिया है। पुलिस पर गोली चलाई गई तो जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। एक पशु को जीवित बरामद करने में पुलिस को कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत गोरक्षा समिति की सूचना पर नैनी पुलिस ने शुक्रवार देर रात करीब एक बजे के आसपास कार्रवाई की। इस दौरान प्रतिबंधित पशु का वध करने के आरोपियों ने पुलिस पर फायर किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में काशीराम आवास योजना निवासी हामिद के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हामिद के खिलाफ नैनी सहित अन्य स्थानों पर एक दर्जन से अधिक प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से एक जीवित पशु बंधा मिला। तीन प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष, वध करने वाले उपकरण, मांस आदि बरामद किया गया है। एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी जिस पर कार्रवाई करते हुए अरैल रोड स्थित काशीराम आवास योजना में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान वध करने वालों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। जवाबी कार्रवाई में हामिद नाम के एक युवक के पैर में गोली लगी है। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है ।
विज्ञापन