नगर कोतवाली के किशुनदासपुर में सई नदी पर बने पुल के नीचे स्नान करने गए तीन किशोर नदी में डूब गए। इसमें से दो सगे भाई थे, जबकि तीसरा किशोर भी उन्हीं के परिवार का था। तीनों किशोर नदी के किनारे घूमने गए थे। इसी दौरान वह घाट के किनारे स्कूटी खड़ी करके नहाने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बारिश के चलते वह फिसलकर नदी में चले गए। नदी में तेज बहाव के कारण वह धारा में बह गए। नदी के किनारे बैठकर मछली मार रहे युवकों ने तीनों किशोरों डूबते हुए देखा तो चीख पुकार शुरू कर दी। इसके बाद घाट पर भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया।
Pratapgarh News : घूमने निकले दो सगे भाइयों समेत तीन किशोर नदी में डूबे, दिलीपपुर के खीरीबीर घाट पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:46 AM IST
सार
Pratapgarh News : दिलीपपुर थाना क्षेत्र के खीरीबीर घाट पर नहाने गए दो सगे भाइयों समेत तीन किशोर सई नदी में डूब गए। नदी के किनारे बैठकर मछली मार रहे युवकों ने युवकों को डूबते हुए देखा तो चीख पुकार शुरू कर दी।
विज्ञापन
काफी मशक्कत के बाद एक शव बरामद किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन