{"_id":"6a48ee76925219f710052add","slug":"nitin-nabin-holds-roadshow-in-lucknow-mathura-submerged-after-half-hour-of-rain-five-died-in-accident-in-etah-2026-07-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Big News: लखनऊ में नितिन नबीन का रोड शो, आधे घंटे की बारिश में डूबा मथुरा; एटा में हादसे में पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Big News: लखनऊ में नितिन नबीन का रोड शो, आधे घंटे की बारिश में डूबा मथुरा; एटा में हादसे में पांच की मौत
डिजिटल टीम, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 04 Jul 2026 06:02 PM IST
सार
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
1 of 8
UP Big News
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
2 of 8
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बुके देकर स्वागत किया।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
नितिन नबीन का लखनऊ में स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लखनऊ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री और प्रदेश नेतृत्व ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से पार्टी मुख्यालय तक 18 किलोमीटर लंबे रोड शो में 42 से अधिक स्थानों पर अभिनंदन हुआ। स्वागत के लिए हजारों कार्यकर्ता और व्यापक तैयारियां की गईं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
3 of 8
Heavy Rain
- फोटो : सोशल मीडिया
मथुरा में बारिश के बाद कारें-बाइक पानी में समाईं
मथुरा में शुक्रवार दोपहर हुई आधे घंटे की तेज बरसात में शहर के नाले-नालियां उफान मारने लगे और जगह-जगह भयंकर जलभराव हो गया। कई स्थानों पर पानी भर जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया। नए बस स्टैंड और भूतेश्वर अंडरपास पर निर्माण कार्य ने राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ा दी। अंडरपास के नीचे कई फीट पानी भर गया, गुजरते समय कई वाहन डूब गई। किसी तरह ट्रैफिक पुलिस ने कार सवारों को बाहर निकाला और फिर क्रेन से कार खींची गई। फिर दोनों अंडरपासों पर जेसीबी लगाकर वाहनों का आवागमन रोका। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
एटा में भीषण हादसा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सड़क पर घिसीटते यात्री, बस के नीचे खून से सनी लाशें
एटा में खड़ी बस को कंटनेर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वाहनों के टकराने पर तेज धमाके के साथ कई लोग इसकी चपेट में आ गए। पांच लोगों की मौत हो गई। 12 लोग घायल हो गए। हादसे के मंजर को देख लोगों की रूह कांप गई। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 8
कुलदीप गोस्वामी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
बरेली में नर्सिंग असिस्टेंट ने जहर खाकर दी जान
बरेली में पत्नी और ससुरालवालों की प्रताड़ना से आहत होकर नर्सिंग असिस्टेंट कुलदीप गोस्वामी ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी, साले, साली और साढ़ू के खिलाफ कैंट थाने में मामला दर्ज किया गया है। कुलदीप की मौत के बाद उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार इन्हीं चारों को बताया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।