पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Accused arrested for the murder of a four-year-old child; mother and her lover accused of the killing

Lucknow : चार साल के मासूम की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मां व उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप

Mon, 06 Jul 2026 04:13 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 06 Jul 2026 04:13 PM IST
सार

लखनऊ के मड़ियांव में चार साल के मासूम की हत्या के मामले में आरोपी प्रशांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मासूम के पिता ने उसकी मां व प्रेमी प्रशांत पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Lucknow: Accused arrested for the murder of a four-year-old child; mother and her lover accused of the killing
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ के मड़ियांव में चार साल के मासूम अहम की हत्या का आरोपी प्रशांत सिंह गिरफ्तार कर लिया गया है। मासूम अहम के पिता दिनेश ने अपनी पत्नी पूनम और उसके प्रेमी प्रशांत उर्फ गौरव के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि पूनम ने प्रेमी के साथ मिलकर अहम की हत्या की थी। पुलिस प्रशांत और पूनम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


उन्नाव के बीघापुर स्थित कटरा दीवानखेड़ा निवासी दिनेश कुमार के अनुसार, पूनम पांच माह पहले छोटे बेटे अहम को अपने साथ ले गई थी। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे पूनम ने उन्हें अहम की मौत की सूचना दी। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर बेटे के शव पर चोट के निशान देखे। पूनम के साथ उसका प्रेमी प्रशांत भी रहता था। प्रशांत अयोध्या के गोसाईंगंज स्थित पहाड़पुर सरैया का रहने वाला है। आरोप है कि प्रशांत और पूनम ने अहम की जमकर पिटाई की, जिससे उसकी जान चली गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बसपा का बढ़ रहा कुनबा, पूर्व राज्य मंत्री अशोक गौतम की वापसी; कई दलों के नेताओं ने भी थामा हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एनडीए दलों के साथ बैठे नितिन नवीन, बोले- सीटों के गणित में न उलझें; चुनाव जीतने के लिए लड़ें


इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र के मुताबिक तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को अहम घर बाथरूम में मरणासन्न मिला था। प्रशांत ने फोन कर पूनम को इसकी जानकारी दी थी। पूनम बेटे को लोहिया अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अहम के पूरे शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। मौत का कारण शॉक एंड हेमरेज बताया गया है। पूनम ने बताया कि घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed