{"_id":"6a4b854919979daf61062e0e","slug":"video-aajatha-samaja-parata-ma-shamal-hae-parava-matara-da-masatha-ahamatha-samata-kagarasa-oura-aaraelda-ka-kaii-karayakarata-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री डॉ. मसूद अहमद समेत कांग्रेस और आरएलडी के कई कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री डॉ. मसूद अहमद समेत कांग्रेस और आरएलडी के कई कार्यकर्ता
राजधानी लखनऊ में पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मसूद अहमद और कांग्रेस और आरएलडी के कई कार्यकर्ताओं ने अपने समर्थकों के साथ आजाद समाज पार्टी (आसपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ ने सभी को सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर आसपा प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने डॉ. मसूद का स्वागत करते हुए उन्हें मान्यवर कांशीराम का पुराना सहयोगी बताया। चंद्रशेखर ने कहा कि डॉ. मसूद पिछले डेढ़ साल से बहुजन मूवमेंट पर नजर रखे हुए थे और अब उनके अनुभवों का लाभ पार्टी को मिलेगा। उन्होंने बताया कि दलित, आदिवासी, किसान, मजदूर और महिलाएं एकजुट होकर ही हक की लड़ाई जीत सकते हैं और नफरत की सियासत को खत्म कर असली भाईचारा बना सकते हैं।
चंद्रशेखर आजाद ने नगीना चुनाव की तर्ज पर आगामी चुनावों में सभी बड़े दलों को पीछे छोड़ने का संकल्प जताया। इसके साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों के लिए 8 घंटे की ड्यूटी, मुख्य आरक्षी की गृह जनपद में तैनाती और पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने का भी वादा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।