Live
Mumbai Rain Alert Live: महाराष्ट्र में बारिश के कारण 13 लोगों की मौत, 17 उड़ानें रद्द, सीएम फडणवीस ने की बैठक
Mumbai Rain Live: महाराष्ट्र में लगातार भारी बारिश जारी है। इसके कारण मुंबई में दो जगह भूस्खलन हुआ।मलबे में लोग दबे हुए हैं। बचाव के लिए एनडीआरएफ रवाना हो चुकी है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे और पुराना हाइवे भी बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं, भारी बारिश देखते हुए कई ट्रेनें भी रद्द कर दी गईं। आइए, मुंबई की बारिश से जुड़े सभी अपडेट जानने के लिए इस पेज पर बने रहें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
मुख्यमंत्री फडणवीस ने की अहम बैठक
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रालय में बने डिजास्टर कंट्रोल रूम में एक बैठक की। इस बैठक में आपदा राहत मंत्री गिरीश महाजन और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा, 'आज दोपहर 3 बजे के बाद मुंबई में हाई टाइड (समुद्र में ऊंची लहरें) आएगा। अगर हाई टाइड के समय भारी बारिश होती है, तो जल-जमाव की समस्या हो सकती है। दोपहर के बाद तेज हवाएं चलने की आशंका है, जिनकी गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
भारी बारिश के कारण 17 उड़ानें रद्द
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारी बारिश के कारण आज सुबह 11:30 बजे तक 17 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसके साथ ही 217 उड़ानें देर से चलीं।मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे भूस्खलन पर कांग्रेस ने क्या कहा?
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के 'मिसिंग लिंक' सेक्शन पर हुए भूस्खलन (लैंडस्लाइड) पर कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा, 'मिसिंग लिंक' पर भूस्खलन हुआ है। पहले भी, जब थोड़ी सी बारिश हुई थी, तो वहां बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे और सड़क बह गई थी। मिट्टी नरम होने की वजह से पूरी मुख्य सड़क ढह गई थी। आज जो सड़क बनी है, यानी यह 'मिसिंग लिंक', उसमें भारी भ्रष्टाचार हुआ है। यहां काम का यही स्तर है। यह घटिया दर्जे का काम है।'कांग्रेस ने राज्य सरकार से पूछे सवाल
राज्य में बारिश से जुड़ी मौतों पर कांग्रेस एमएलसी सतेज (बंटी) ज्ञानदेव पाटिल ने कहा कि आईएमडी ने ऐसी भारी बारिश की संभावना जताई थी। तो, क्या तैयारियां की गईं? यह प्रशासन की पूरी तरह से नाकामी है, चाहे वह म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की तरफ से हो या सरकार की तरफ से। मुंबई एक इंटरनेशनल शहर है। दुनिया भर में इसकी चर्चा होती है... फिर भी हम मुंबई को बचा नहीं पा रहे हैं। वे सरकार कैसे चलाएंगे?बारिश के कारण अब तक 13 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि मुंबई, पालघर और रायगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। जिसके कारण पिछले तीन-चार दिनों में 13 लोगों की मौत हुई है।महाराष्ट्र विधानसभा पूरे दिन के लिए स्थगित
मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी के बीच सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सभी विधायकों और नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि दीवार गिरने, भूस्खलन और पेड़ गिरने जैसी घटनाएं अत्यधिक बारिश का परिणाम हैं, न कि प्रशासन की लापरवाही। उन्होंने बताया कि पूरा आपदा प्रबंधन तंत्र, नगर निगम और अन्य एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। मुंबई-पुणे मार्ग पर भूस्खलन के बाद यातायात तुरंत रोका गया और राहत कार्य जारी है। फडणवीस ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने और झरनों व पर्यटन स्थलों पर न जाने की अपील की। वहीं, कांग्रेस ने बारिश से हुई मौतों और हादसों की उच्चस्तरीय जांच तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
मुंबई में भारी बारिश से रेल सेवा प्रभावित, वसई-विरार रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित
मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर पश्चिम रेलवे की सेवाओं पर पड़ा है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) विनीत अभिषेक ने बताया कि पालघर में पिछले 24 घंटों में 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे वसई, नालासोपारा और विरार क्षेत्र में जलभराव हो गया है। इसके कारण वसई-नालासोपारा-विरार के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं सीमित संख्या में चलाई जा रही हैं। चर्चगेट से वसई रोड तक लोकल ट्रेनें 20-25 मिनट की देरी से चल रही हैं। वहीं, मुंबई आने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों को विरार से पहले रोका जा रहा है और कुछ ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है। रेलवे ने कहा कि यात्रियों को सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से लगातार अपडेट दिए जा रहे हैं। साथ ही, रेलवे और स्थानीय प्रशासन मिलकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।मुंबई में चॉल गिरने से छह लोगों की मौत
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के मानखुर्द इलाके में चॉल गिरने की घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यह हादसा रविवार रात भारी बारिश के बीच मंडाला इलाके में हुआ, जब तीन मंजिला चॉल का एक हिस्सा अचानक ढह गया। अधिकारियों के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे भवन की दो से तीन रिहायशी इकाइयां गिर गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ढही हुई इमारत पास की एक झोपड़ी पर भी जा गिरी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।
मुंबई में रेड अलर्ट जारी, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा
भूस्खलन के कारण रेल सेवाएं बाधित
मुंबई और पुणे के बीच चलने वाली रेल सेवाएं सोमवार तड़के भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण बाधित हो गईं। मध्य रेलवे के अनुसार, करजत-लोनावला के बीच भोेर घाट सेक्शन में दो जगह भूस्खलन होने से रेलवे की तीनों लाइनें प्रभावित हुई हैं। इसके चलते कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट, रीशेड्यूल और कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर जांचने की अपील की है।