पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Mumbai Rain Alert Live: महाराष्ट्र में बारिश के कारण 13 की मौत, 17 उड़ानें रद्द; सीएम फडणवीस ने की आपात बैठक

Mon, 06 Jul 2026 03:01 PM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Mon, 06 Jul 2026 03:01 PM IST
खास बातें

Mumbai Rain Live: महाराष्ट्र में लगातार भारी बारिश जारी है। इसके कारण मुंबई में दो जगह भूस्खलन हुआ।मलबे में लोग दबे हुए हैं। बचाव के लिए एनडीआरएफ रवाना हो चुकी है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे और पुराना हाइवे भी बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं, भारी बारिश देखते हुए कई ट्रेनें भी रद्द कर दी गईं। आइए, मुंबई की बारिश से जुड़े सभी अपडेट जानने के लिए इस पेज पर बने रहें... 

विज्ञापन
Mumbai Rain Alert Live Update House collapses due to landslide in Pune; IMD issues alert.
मुंबई बारिश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

03:01 PM, 06-Jul-2026

आईएमडी के वैज्ञानिक ने क्या कहा?

आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. शशि कांत कहते हैं, 'पश्चिमी तट पर, जिसमें गुजरात, सौराष्ट्र, महाराष्ट्र का तटीय इलाका, कर्नाटक का तटीय इलाका और केरल शामिल हैं। आज पूरे इलाके में बहुत भारी से बेहद भारी बारिश होने की संभावना है। गुजरात, महाराष्ट्र के तटीय इलाके और कर्नाटक के तटीय इलाके के लिए 'रेड' वॉर्निंग जारी की गई है; वहां कुछ जगहों पर 21 cm से ज्यादा भारी बारिश होने की उम्मीद है। मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में, पिछले 24 घंटों में बहुत भारी बारिश (20 cm से ज्यादा) दर्ज की गई। मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में, जिसमें पुणे, महाबलेश्वर और उनके आस-पास के इलाके शामिल हैं। वहां भी बहुत भारी बारिश देखी गई है। महाबलेश्वर में एक-दो जगहों पर बारिश का स्तर 40 से 50 cm के बीच रहा। "
 
02:19 PM, 06-Jul-2026

मुख्यमंत्री फडणवीस ने की अहम बैठक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रालय में बने डिजास्टर कंट्रोल रूम में एक बैठक की। इस बैठक में आपदा राहत मंत्री गिरीश महाजन और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा, 'आज दोपहर 3 बजे के बाद मुंबई में हाई टाइड (समुद्र में ऊंची लहरें) आएगा। अगर हाई टाइड के समय भारी बारिश होती है, तो जल-जमाव की समस्या हो सकती है। दोपहर के बाद तेज हवाएं चलने की आशंका है, जिनकी गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 

विज्ञापन
02:11 PM, 06-Jul-2026

भारी बारिश के कारण 17 उड़ानें रद्द

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारी बारिश के कारण आज सुबह 11:30 बजे तक 17 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसके साथ ही  217 उड़ानें देर से चलीं।
 
01:45 PM, 06-Jul-2026

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे भूस्खलन पर कांग्रेस ने क्या कहा?

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के 'मिसिंग लिंक' सेक्शन पर हुए भूस्खलन (लैंडस्लाइड) पर कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा, 'मिसिंग लिंक' पर भूस्खलन हुआ है। पहले भी, जब थोड़ी सी बारिश हुई थी, तो वहां बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे और सड़क बह गई थी। मिट्टी नरम होने की वजह से पूरी मुख्य सड़क ढह गई थी। आज जो सड़क बनी है, यानी यह 'मिसिंग लिंक', उसमें भारी भ्रष्टाचार हुआ है। यहां काम का यही स्तर है। यह घटिया दर्जे का काम है।'
 
01:20 PM, 06-Jul-2026

कांग्रेस ने राज्य सरकार से पूछे सवाल

राज्य में बारिश से जुड़ी मौतों पर कांग्रेस एमएलसी सतेज (बंटी) ज्ञानदेव पाटिल ने कहा कि आईएमडी ने ऐसी भारी बारिश की संभावना जताई थी। तो, क्या तैयारियां की गईं? यह प्रशासन की पूरी तरह से नाकामी है, चाहे वह म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की तरफ से हो या सरकार की तरफ से। मुंबई एक इंटरनेशनल शहर है। दुनिया भर में इसकी चर्चा होती है... फिर भी हम मुंबई को बचा नहीं पा रहे हैं। वे सरकार कैसे चलाएंगे?
01:09 PM, 06-Jul-2026

बारिश के कारण अब तक 13 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि मुंबई, पालघर और रायगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। जिसके कारण पिछले तीन-चार दिनों में 13 लोगों की मौत हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:32 PM, 06-Jul-2026

महाराष्ट्र विधानसभा पूरे दिन के लिए स्थगित

मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी के बीच सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सभी विधायकों और नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि दीवार गिरने, भूस्खलन और पेड़ गिरने जैसी घटनाएं अत्यधिक बारिश का परिणाम हैं, न कि प्रशासन की लापरवाही। उन्होंने बताया कि पूरा आपदा प्रबंधन तंत्र, नगर निगम और अन्य एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। मुंबई-पुणे मार्ग पर भूस्खलन के बाद यातायात तुरंत रोका गया और राहत कार्य जारी है। फडणवीस ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने और झरनों व पर्यटन स्थलों पर न जाने की अपील की। वहीं, कांग्रेस ने बारिश से हुई मौतों और हादसों की उच्चस्तरीय जांच तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

12:19 PM, 06-Jul-2026

मुंबई में भारी बारिश से रेल सेवा प्रभावित, वसई-विरार रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर पश्चिम रेलवे की सेवाओं पर पड़ा है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) विनीत अभिषेक ने बताया कि पालघर में पिछले 24 घंटों में 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे वसई, नालासोपारा और विरार क्षेत्र में जलभराव हो गया है। इसके कारण वसई-नालासोपारा-विरार के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं सीमित संख्या में चलाई जा रही हैं। चर्चगेट से वसई रोड तक लोकल ट्रेनें 20-25 मिनट की देरी से चल रही हैं। वहीं, मुंबई आने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों को विरार से पहले रोका जा रहा है और कुछ ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है। रेलवे ने कहा कि यात्रियों को सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से लगातार अपडेट दिए जा रहे हैं। साथ ही, रेलवे और स्थानीय प्रशासन मिलकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
11:17 AM, 06-Jul-2026

मुंबई में चॉल गिरने से छह लोगों की मौत

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के मानखुर्द इलाके में चॉल गिरने की घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यह हादसा रविवार रात भारी बारिश के बीच मंडाला इलाके में हुआ, जब तीन मंजिला चॉल का एक हिस्सा अचानक ढह गया। अधिकारियों के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे भवन की दो से तीन रिहायशी इकाइयां गिर गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ढही हुई इमारत पास की एक झोपड़ी पर भी जा गिरी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।

10:56 AM, 06-Jul-2026

मुंबई में रेड अलर्ट जारी, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी-तूफान की चेतावनी दी है। मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट को रेड अलर्ट में बदला गया। आईएमडी के मुताबिक, लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव, फ्लैश फ्लड, नदियों का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन का खतरा है। तेज हवाओं से पेड़ उखड़ सकते हैं, पुराने और जर्जर भवनों को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, कोंकण तट पर समुद्र में ऊंची लहरें और खराब मौसम रहने की संभावना है, जिससे सड़क, रेल, हवाई और फेरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। वही, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने, पेड़ों, जर्जर इमारतों, बिजली के खंभों और होर्डिंग्स से दूर रहने की अपील की है। नागरिकों को समुद्र तटों और जलभराव वाले इलाकों में न जाने की सलाह भी दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में BMC हेल्पलाइन 1916 पर संपर्क किया जा सकता है। स्थिति से निपटने के लिए BMC और अन्य सरकारी एजेंसियों के करीब 15,000 अधिकारी और कर्मचारी शहरभर में तैनात किए गए हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed