Politics: नेतन्याहू के भारत समर्थन वाले बयान पर सरकार पर बरसी कांग्रेस, कहा- 'विश्वगुरु' की चुप्पी अस्वीकार्य
Congress On PM Modi: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'स्वयंभू, पुरस्कारों के भूखे विश्वगुरु की इस्राइल की इन कार्रवाइयों पर पत्थर जैसी चुप्पी भारत की सभ्यतागत विरासत और मूल्यों के साथ विश्वासघात है। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें- Rajya Sabha By-Election: पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान, जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना
नेतन्याहू का बयान गलत- कांग्रेस
जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि नेतन्याहू का यह कहना गलत है कि भारत इस्राइल के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि भले ही प्रधानमंत्री मोदी इस्राइल के प्रति झुकाव रखते हों, लेकिन करोड़ों भारतीय गाजा में हो रही हिंसा, फलस्तीनियों के विस्थापन, ईरान पर हमलों और दक्षिणी लेबनान में इस्राइली सैन्य अभियान की निंदा करते हैं। उनके अनुसार, ये सभी घटनाएं मानवता पर हमला हैं'।
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस - जो इजराइल पर सवाल उठा रहे हैं -ने अभी कहा है कि अमेरिका के अलावा इजराइल का अब कोई शक्तिशाली सहयोगी नहीं बचा है।
अब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस दावे का जवाब देते हुए कहा है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति गलत हैं और इजराइल को भारत… — Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) July 6, 2026
'नेतन्याहू अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ चुके हैं'
उन्होंने यह भी कहा कि नेतन्याहू से समर्थन या प्रशंसा मिलना कोई सम्मान की बात नहीं है। रमेश ने दावा किया कि खुद नेतन्याहू अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ चुके हैं और उनके प्रति अमेरिका में भी नाराजगी देखी जा रही है।
नेतन्याहू ने क्या कहा?
दरअसल, अमेरिकी समाचार चैनल को दिए एक साक्षात्कार में नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल को केवल अमेरिका का ही नहीं, बल्कि भारत जैसे अन्य देशों का भी समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि भारत एक छोटा देश नहीं, बल्कि 1.4 अरब आबादी वाला देश है और वहां से उन्हें जबरदस्त समर्थन मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया, खासकर फेसबुक पर उन्हें भारत से बड़ी संख्या में समर्थन संदेश मिलते हैं।
यह भी पढ़ें- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: कांगपोकपी में हमले में महिला और बच्चा घायल, एनएच-37 पर 24 घंटे का बंद
जेडी वेंस की टिप्पणी के बाद आया बयान
नेतन्याहू का यह बयान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की हालिया टिप्पणी के जवाब में आया। पिछले महीने वेंस ने कहा था कि यदि इस्राइल अमेरिकी नीतियों की आलोचना करता है, तो उसे यह नहीं भूलना चाहिए कि अमेरिका उसका सबसे शक्तिशाली सहयोगी है। इसी टिप्पणी का जवाब देते हुए नेतन्याहू ने भारत सहित अन्य देशों के समर्थन का जिक्र किया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार की विदेश नीति और प्रधानमंत्री मोदी के रुख पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, सरकार की ओर से कांग्रेस के आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।