पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi extends greetings on the Dalai Lama's 91st birthday says his message of peace is inspiring for all.

Dalai Lama: दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- उनका शांति का संदेश सबके लिए प्रेरणादायक

Mon, 06 Jul 2026 12:15 PM IST
Asmita Tripathi आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: Asmita Tripathi Updated Mon, 06 Jul 2026 12:15 PM IST
सार

14वें दलाई लामा ने आज अपना 91वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने दलाई लामा के करुणा, शांति, अहिंसा और मानवता के प्रति समर्पण की सराहना की। 

विज्ञापन
PM Modi extends greetings on the Dalai Lama's 91st birthday says his message of peace is inspiring for all.
दलाई लामा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बौद्ध गुरु और 14वें दलाई लामा का आज 91वें जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत देश के कई बड़े नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि नैतिक और आध्यात्मिक शक्ति व वैश्विक भलाई के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'परम पावन दलाई लामा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। शांति और सद्भाव का उनका संदेश दुनिया भर के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। उनकी नैतिक और आध्यात्मिक शक्ति व वैश्विक भलाई के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।'

विज्ञापन

दलाई लामा की बुद्धिमत्ता पर लोकसभा स्पीकर ने क्या कहा?
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी दलाई लामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'परम पावन दलाई लामा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। करुणा, शांति और मानवीय गरिमा के प्रति उनका जीवन भर का समर्पण दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करता रहा है। उनकी बुद्धिमत्ता आने वाली पीढ़ियों के दिलों और मनों को रोशन करती रहे। उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'प्रेम, शांति और करुणा की राह दिखाने दलाई लामा'
केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने भी दलाई लामा के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'परम पावन 14वें दलाई लामा के 91वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर मैं उनके प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करता हूं। उनके लंबे व स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। उनके मूल्य और आदर्श पूरी मानवता के लिए प्रेम, शांति और करुणा की राह दिखाने वाले प्रकाश-पुंज हैं।'

केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दलाई लामा को शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'करुणा, सद्भाव और शांति की दिशा में आपका आजीवन समर्पण मानवता के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश बना हुआ है। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।'

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, 'परम पूज्य परमपावन दलाई लामा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। करुणा, अहिंसा, शांति और मानवीय मूल्यों के प्रति आपका आजीवन समर्पण विश्वभर के असंख्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। आपका आध्यात्मिक नेतृत्व और मानवता के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास आने वाली पीढ़ियों को भी मार्गदर्शन देते रहेंगे। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सक्रिय जीवन की मंगलकामना करता हूं।'

कौन हैं 14वें दलाई लामा?
6 जुलाई 1935 को तिब्बत के छोटे से गांव तक्तसेर में जन्मे दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो तिब्बती जनता के आध्यात्मिक और लौकिक नेता हैं। तिब्बती परंपरा के अनुसार, उन्हें दो साल की उम्र में ही उनके पूर्ववर्ती 13वें दलाई लामा के पुनर्जन्म के रूप में मान्यता दी गई थी। दलाई लामा करुणा के बोधिसत्व के अवतार हैं, जिन्होंने जनता की सेवा करने के लिए पुनर्जन्म लिया। 'दलाई लामा' का अर्थ है 'ज्ञान का सागर'। तिब्बती लोग आमतौर पर उन्हें येशिन नोरबू, यानी 'इच्छा पूरी करने वाला रत्न' कहकर संबोधित करते हैं। 1959 में तिब्बत छोड़कर वे भारत आए थे। 1960 से दलाई लामा धर्मशाला में रह रहे हैं, जिसे 'छोटा ल्हासा' के नाम से जाना जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed