{"_id":"6a4aa770a5aa70e5cc0f80a6","slug":"video-effigy-of-dilip-singh-rawat-burnt-in-bageshwar-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: दिलीप सिंह रावत का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में संघर्ष वाहिनी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने सुबह 11:00 बजे एसबीआई के समीप एकत्र होकर भाजपा विधायक दिलीप सिंह रावत का पुतला दहन किया।
रववार को पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान संघर्ष वाहिनी के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि देश की आजादी में अतुलनीय योगदान देने वाले नायकों का अपमान बेहद निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि भाजपा केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व को ऐसे विधायकों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। प्रदेश के सीएम को इस पूरे प्रकरण पर देवभूमि की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। संगठन के जिला प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय ने कहा कि देश के मान-सम्मान और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त करने लायक नहीं है। इस मौके पर जिला महासचिव विजय परिहार, जिला संगठन महामंत्री नवनीत बिष्ट, संस्कार भारती, वीरेंद्र सिंह नेगी, विशाल रावत, रिजवान खान, चेतन बोरा और अजीत भारती सहित संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।