{"_id":"6a4a538c690f7229150b5305","slug":"video-couple-assaulted-in-land-dispute-case-registered-against-four-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में दंपती से मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज;VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में दंपती से मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज;VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Sun, 05 Jul 2026 06:22 PM IST
Link Copied
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लिलासी कला गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दंपती के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक लिलासी निवासी चतुर्गुन प्रसाद पुत्र बेचन प्रसाद ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के उसके भाई चमन पुत्र बेचन राम, राजेश पुत्र चमन, भोला पुत्र चमन तथा नवीन पुत्र भोला ने जमीन के विवाद को लेकर उन्हें और उनकी पत्नी सुनैना देवी को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 115(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक श्रीराम यादव को सौंपी गई है। पुलिस ने घायल दंपती का मेडिकल परीक्षण कराया। उपनिरीक्षक श्रीराम यादव ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।