{"_id":"6a49e7c6b1fc2140ac08a557","slug":"video-hrtc-bus-breakdown-on-jogindernagar-makridi-taryambli-gonthala-kolang-khudi-route-mandi-news-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बीच रास्ते में खराब हुई HRTC बस, सैकड़ों ग्रामीण और विद्यार्थी हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बीच रास्ते में खराब हुई HRTC बस, सैकड़ों ग्रामीण और विद्यार्थी हुए परेशान
Ankesh Dogra
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:42 AM IST
Link Copied
जोगिंदरनगर डिपो की एक HRTC बस शनिवार सुबह तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते में बंद हो गई। जोगिंदरनगर-मकरीडी-तरयांबली-गोंथाला-कोलंग खुड़ी रूट पर चलने वाली इस बस के अचानक खराब होने से सैकड़ों ग्रामीणों और स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, यह रूट खुड़ी, कोलंग और तरयांबली पंचायतों के लोगों के लिए प्रमुख सार्वजनिक परिवहन साधन है। बस के बीच रास्ते में बंद होने से यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजार करना पड़ा और कई विद्यार्थियों को समय पर अपने शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में दिक्कत हुई।
तरयांबली ग्राम पंचायत की प्रधान रजनी ठाकुर ने बताया कि इस रूट पर बसों के बार-बार खराब होने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उन्होंने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों के लोग रोजाना निगम की बस सेवा पर निर्भर हैं, लेकिन लगातार तकनीकी खराबियों के कारण उन्हें असुविधा झेलनी पड़ रही है।
पंचायत प्रधान ने क्षेत्रीय प्रबंधक HRTC जोगिंदरनगर को लिखित शिकायत सौंपने के साथ ट्रैफिक इंचार्ज और अड्डा इंचार्ज से भी संपर्क कर इस रूट पर बेहतर स्थिति वाली बस उपलब्ध करवाने की मांग की है।
उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भी आग्रह किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही जर्जर बसों की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।