{"_id":"6a49476250fdf49ce70facf3","slug":"video-villagers-panic-after-a-crocodile-enters-papsara-khadar-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"पपसरा खादर में घुसे मगरमच्छ को देख दहशत में आए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पपसरा खादर में घुसे मगरमच्छ को देख दहशत में आए ग्रामीण
गजरौला। घर में घुसे मगरमच्छ को देेख पपसरा खादर के लोग डर गए। सूचना पर रात में ही वन विभाग की टीम गांव में पहुंंची। टीम ने खासी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा। उसे गंगा में छोड़ा गया। गांव के लोगों नेे राहत की सांस ली।
गांव निवासी नासिर का घर गंगा तट बांध से गांव को जा रही सड़क से कुछ अंदर उत्तर दिशा में है। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे उनके घेर में खड़े ट्रैक्टर के निकट मगरमच्छ को देख उनकी दहशत के चलते पैरों तलेे की जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत वन विभाग की टीम को सूचना दी। खबर मिलते ही वन दरोगा संतोष कुमार, वन रक्षक विनोद कुमार, दीन दयाल के साथ गांव में पहुंच गए। उधर मगरमच्छ आने की जानकारी मिलते ही गांव के लोग इकट्ठा हो गए। गांव के लोगों की मदद से वन विभाग की टीम ने खासी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा। उसे गंगा में छोड़ दिया गया। वन विभाग के एसडीओ नरेश कुमार जोशी नेे बताया कि मगरमच्छ गंगा में छोड़ दिया गया है। वह गांव में कैसे पहुंचा, यह समझ में नहीं आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।