{"_id":"6a48f23767fd34f26608f45f","slug":"video-upset-villagers-attempted-to-stop-the-sdms-vehicle-police-force-intervened-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम की गाड़ी रोकना का किया प्रयास, पुलिस बल ने रोका;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम की गाड़ी रोकना का किया प्रयास, पुलिस बल ने रोका;video
मऊ के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के लरेवा गांव में शराब की दुकान को खोलने के लिए बनाये जा रहे भवन का शुक्रवार की शाम छह बजे उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण को सही बताया। जिसे लेकर लरेवा गांव की महिलाएं और पुरुष आक्रोषित हो गये। उनकी वाहन को रोकने का प्रयास किया। वहां तैनात पुलिस बल की तत्परता ग्रामीण वाहन रोक नहीं पाए और उपजिलाधिकारी वहां से सुरक्षित निकल गईं। लरेवा गांव में प्राथमिक विद्यालय से 150 मीटर दूरी पर नया कंपोजिट शराब की दुकान खोलने के लिए नया भवन बनाया जा रहा है। गांव के अंदर शराब की दुकान खुलने से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा में सेंध मानते हुए और माहौल खराब होने की आशंका पर ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। प्रशासन और ग्रामीणों के बीच ये सिलसिला बीते 15 दिन से चल रहा है। उनका कहना है कि शराब की दुकान खुल जाने से गांव के बच्चों और युवा पीढ़ी पर इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान सीओ शीतला प्रसाद पांडेय, अबकारी अधिकारी मोहम्मद असलम, आबकारी निरीक्षक बजरंगी चौरसिया, अलंकार सिंह, चिरैयाकोट
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।