फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Targets for improving learning will be set every month in council-run schools.

Mau News: परिषदीय विद्यालयों में हर माह तय होंगे पढ़ाई सुधारने के लक्ष्य

Fri, 30 Oct 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Targets for improving learning will be set every month in council-run schools.
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए हर माह सुधार के लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे। इसके लिए स्कूलों में संकुल स्तर पर मासिक बैठकें आयोजित होंगी। इनमें शिक्षक अपने अच्छे कार्यों, नए प्रयोगों, पढ़ाने के तरीकों और सामुदायिक सहयोग के अनुभव साझा करेंगे। साथ ही अगले माह के लिए पढ़ाई सुधारने के लक्ष्य तय करेंगे।
विज्ञापन

जिले के 1208 परिषदीय विद्यालयों में 1.28 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। शासन की ओर से इन विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत स्कूल समय में संकुल स्तर पर मासिक बैठकें होंगी। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की बैठकें अलग-अलग आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

बच्चों की सोचने और समझने की क्षमता बढ़ाने के लिए पाठ योजनाओं में केस स्टडी, वाद-विवाद और समस्या समाधान से जुड़ी गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी, डायट मेंटर, जिला समन्वयक, एसआरजी और एआरपी हर माह कम से कम एक बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर शिक्षा अधिकारी रजित लाल रत्नाकर ने बताया कि संकुल स्तर पर बैठकें कराई जाएंगी। शासन के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी प्रधानाध्यापकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed