{"_id":"6ae396749524b9b70302fd95","slug":"bsp-meeting-focuses-on-election-strategy-review-of-booth-committees-conducted-mau-news-c-295-1-mau1001-154282-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बसपा की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, बूथ कमेटियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बसपा की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, बूथ कमेटियों की समीक्षा
विज्ञापन
घोसी तहसील क्षेत्र के भैरोपुर गांव में बहुजन समाज पार्टी की बैठक सेक्टर अध्यक्ष रामप्यारे की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही बूथ कमेटियों की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने पर जोर दिया गया।
मंडल प्रभारी राजविजय और संतोष अंबेडकर ने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।
समाजसेवी एवं बसपा प्रत्याशी अजय जायसवाल ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच काम करना होगा। जिला कोषाध्यक्ष मुहम्मद फैज आलम ने संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
बैठक का संचालन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष आलोक रंजन ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी राजेश कुमार, अच्छेलाल यादव, रामप्यारे चौहान, रामप्यारे, रुकेश कुमार और दीपक कुमार उर्फ दीपू प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।