Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Youth hacked with swords in Pathankot: Named the accused in a video before dying; case registered against eight individuals.
{"_id":"6a48922320f7b6b8ff0a6a07","slug":"video-youth-hacked-with-swords-in-pathankot-named-the-accused-in-a-video-before-dying-case-registered-against-eight-individuals-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में युवक को तलवारों से काटा: मरने से पहले वीडियो में बता दिए आरोपियों के नाम, आठ पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में युवक को तलवारों से काटा: मरने से पहले वीडियो में बता दिए आरोपियों के नाम, आठ पर केस दर्ज
पठानकोट के मोहल्ला कच्चे क्वार्टर से एक बेहद दुखदायक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते बुरी तरह तेजधार हथियारों से काट मौत के घाट उतार दिया है। जब परिवार सदस्य युवक को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पठानकोट उपचार के लिए लेकर आए तो डाक्टरों नें उसे मृत बताया। यह भी पता चला है कि युवक ने मरने से पहले वीडियो बना हमलावरों के नाम उजागर किए है। यह वीडियो अब जांच का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। मृतक युवक की पहचान गुलशन कुमार निवासी कच्चे क्वार्टर पठानकोट के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और शव का पोस्टमार्टम करवा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना डिवीजन नंबर. 1 की पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में समिक्षा पत्नी गुलशन कुमार ने बताया कि गत रात 12:10 बजे उसका पति गुलशन कुमार घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जाने लगा।
जब वह गली के मोड़ तक पहुंचा तो वहां पहले से दो कारों में खड़े युवकों राहुल उर्फ आंडा, इसका भाई क्रिश और इनके जीजा विक्की, मनी, भूरी, अश्मीत सिंह उर्फ बिल्ली जट्ट, राजन और दीपू पहलवान निवासी कच्चे क्वार्टर ने उसके पति को पकड़ लिया। राहुल, क्रिश और विक्की ने दातर का वार गुलशन पर किया। जिससे गुलशन की दोनों बाजू कट गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बुरी तरह उसके पति की मारपीट कर लहूलहान करके हमलावर फेंक गए। जब वे अस्पताल लेकर आए तो उसके पति की मौत हो चुकी थी। झगड़े के पीछे पुरानी रंजिश थी। राहुल और गुलशन का पहले भी झगड़ा हो चुका था और इसी वजह से कई क्रास पर्चे भी दर्ज हो चुके है। इसी रंजिश के चलते यह वारदात को अंजाम दिया गया है। गुलशन के साथ युवक सुनील ने बताया कि वे भी मौके वारदात पर मौजूद था और उस पर भी जैसे ही हमलावरों ने दातर से वार किया तो वे मौके से फरार हो गया। जिस वजह से उसकी जान बच पाई है। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों पर सभी हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत केस दर्ज करके कुछ हमलावरों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।