{"_id":"6a47f68a77d358b3f304cb8b","slug":"video-uttarakhands-first-hilans-retail-outlet-opened-in-haridwar-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड का पहला हिलांस रिटेल आउटलेट हरिद्वार में खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड का पहला हिलांस रिटेल आउटलेट हरिद्वार में खुला
राज्य में महिला सशक्तीकरण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश का पहला हिलांस रिटेल आउटलेट शुक्रवार को हरिद्वार में शुरू हुआ। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के सहयोग से यह आउटलेट खुला है। इसका संचालन श्रद्धा महिला स्वायत्त सहकारिता की ओर से किया जाएगा। इससे स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हजारों महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए एक मंच मिलेगा।
यह पहल वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने के उद्देेश्य से लागू की गई है। इससे प्रदेश सरकार की योजना लखपति दीदी अभियान को भी जोड़ने की पूरी योजना है। बता दें कि यहां स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार किए गए स्थानीय खाद्य उत्पाद, हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद और मिलेट आधारित सामग्री उपलब्ध होगी। इससे महिलाओं को अपने उत्पादों के विपणन के लिए स्थायी मंच मिलेगा।
प्रशासन का दावा है कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद आसानी से मिल सकेंगे। आउटलेट के संचालन के लिए श्रद्धा महिला स्वायत्त सहकारिता और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। यह आउटलेट उत्पादन और बाजार के बीच मजबूत कड़ी बनकर महिलाओं की आय बढ़ाएगा।
रीप की राज्य परियोजना निदेशक झरना कामठान ने कहा कि हिलांस रिटेल आउटलेट महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और विपणन से जोड़ रही है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि यह आउटलेट स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को व्यापक बाजार देगा। इससे महिलाओं की आय बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।