{"_id":"6a479a6bb64dafd356019508","slug":"video-renukaji-seven-health-centres-doctors-appointed-haripurdhar-xray-sangrah-ultrasound-approved-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: रेणुकाजी के सात स्वास्थ्य संस्थानों को मिले डॉक्टर, हरिपुरधार में एक्स-रे और संगड़ाह में अल्ट्रासाउंड मशीन स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: रेणुकाजी के सात स्वास्थ्य संस्थानों को मिले डॉक्टर, हरिपुरधार में एक्स-रे और संगड़ाह में अल्ट्रासाउंड मशीन स्वीकृत
Ankesh Dogra
Updated Fri, 03 Jul 2026 04:48 PM IST
Link Copied
प्रदेश सरकार ने रेणुका विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य संस्थानों में सात चिकित्सकों की नियुक्ति की है। इसके अलावा ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरिपुरधार में एक्स-रे मशीन और सीएचसी संगड़ाह में अल्ट्रासाउंड मशीन को स्वीकृति प्रदान की है। इस कार्य के लिए क्षेत्रवासियों ने सरकार का आभार प्रकट किया है। जानकारी अनुसार, रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार के प्रयासों से सीएचसी हरिपुरधार, सीएचसी संगड़ाह, पीएचसी गत्ताधार, पीएचसी टीकरी डसाकना, पीएचसी भराड़ी, पीएचसी चोकर और पीएचसी लानाचेता में डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों से लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलेगी और स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त, सीएचसी हरिपुरधार में एक्स-रे मशीन की स्वीकृति से हरिपुरधार-मेहल क्षेत्र की लगभग 8 पंचायतों, कुपवी चौपाल क्षेत्र की 13 पंचायतों, शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लादी क्षेत्र की 8 पंचायतों और नौहराधार क्षेत्र की 30 से 35 पंचायतों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं, सीएचसी संगड़ाह में अल्ट्रासाउंड मशीन स्वीकृत होने से पूरे रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे गर्भवती महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य मरीजों को समय पर जांच की सुविधा उपलब्ध होगी और उपचार प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनेगी। इन कार्यों के लिए हरिपुरधार क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व आरटीए सदस्य जिला परिषद सिरमौर दिलीप चौहान, हरिपुरधार-मेहल क्षेत्र कांग्रेस अध्यक्ष और ग्राम पंचायत ब्रोल के प्रधान अनिल शर्मा, ग्राम पंचायत गेहल-डिमाईना के प्रधान ओपी ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार और प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की नियुक्ति एवं आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। क्षेत्र के लोगों ने आशा व्यक्त की है कि प्रदेश सरकार भविष्य में भी रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनकल्याण के लिए इसी प्रकार जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेती रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।