Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Municipal Corporation's bulldozer targets encroachments; three-day deadline given to remove over 20 shops built on Nazul land.
{"_id":"6a4733e7edff3b5d7d005c7a","slug":"video-municipal-corporations-bulldozer-targets-encroachments-three-day-deadline-given-to-remove-over-20-shops-built-on-nazul-land-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, नजूल की भूमि पर बनीं 20 से ज्यादा दुकानों को तीन दिन में हटाने की मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, नजूल की भूमि पर बनीं 20 से ज्यादा दुकानों को तीन दिन में हटाने की मोहलत
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 09:30 AM IST
Link Copied
बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम ने सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। यहां पर फुटपाथ तक दुकानदारों ने सामान रखा हुआ था, जिसे तोड़ा गया। इसके अलावा दुकान की टिनशेड का भी काफी हिस्सा बाहर निकाल रखा था। इन सबको नगर निगम की टीम ने बुलडोजर से हटाने की कार्रवाई। इसके बाद टीम ने सीपरी बाजार सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। यहां नगर निगम ने नजूल की भूमि पर कुछ दुकानदारों को कई साल पहले पट्टा दिया था। अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव ने बताया कि पट्टे की समयसीमा खत्म होने के बाद भी ये दुकानें नहीं हटाई गई हैं। यहां पर नगर निगम के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण होना है। ऐसे में 20 से ज्यादा संचालकों को दुकान हटाने के लिए तीन दिन की मोहलत दी गई है। साथ ही अवैध रूप से सड़क पर खड़े ठेलों को भी हटवाकर 45 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त सीपी पांडेय, मुख्य अभियंता राजवीर सिंह, प्रवर्तन दल प्रभारी सुरेश सिंह मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।