{"_id":"6a46a64d552bc7fcad0941ea","slug":"video-shuklaganj-gangaghat-police-attach-gangsters-assets-worth-over-rs29-lakh-in-farrukhabad-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: गंगाघाट पुलिस ने फर्रुखाबाद में गैंगस्टर की 29 लाख से अधिक की संपत्ति की कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: गंगाघाट पुलिस ने फर्रुखाबाद में गैंगस्टर की 29 लाख से अधिक की संपत्ति की कुर्क
गंगाघाट कोतवाली पुलिस की चार सदस्यीय टीम गुरुवार को फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला दलमीर खां पहुंची। वहां की पुलिस के साथ उन्नाव के दही थाने में दर्ज गैंगस्टर रीतेश कुमार भारद्वाज उर्फ सचिन की अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की। इसमेंं 29 लाख से अधिक कीमत की संपत्ति कुर्क की गई।
गंगाघाट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला दलमीर खां निवासी गैंगस्टर रीतेश कुमार भारद्वाज उर्फ सचिन पर उन्नाव के दही थाने में गैंगस्टर का मामला दर्ज है। गुरुवार को गंगाघाट कोतवाली की चार सदस्यीय टीम फर्रुखाबाद में गैंगस्टर रीतेश कुमार भारद्वाज उर्फ सचिन की 29 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की चल अचल संपत्ति कुर्क की। उन्होंने बताया कि फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला दलमीर खां निवासी रीतेश कुमार भारद्वाज उर्फ सचिन पर वर्ष 2025 में उन्नाव के दही थाने में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इसकी विवेचना गंगाघाट कोतवाली पुलिस कर रही थी। गैंगस्टर के खिलाफ हरदोई, उन्नाव, फर्रुखाबाद, लखनऊ, सुल्तानपुर, अमेठी जिले के थानों में गंभीर धाराओं में 16 मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई उन्नाव डीएम और एसपी के निर्देश पर की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।