{"_id":"6a46a57f94024e75cc00cc89","slug":"video-warehouse-sealed-in-investigation-of-urea-stock-action-of-agriculture-department-created-stir-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: यूरिया स्टॉक की जांच में गोदाम सील, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: यूरिया स्टॉक की जांच में गोदाम सील, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
मेरठ। यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को छोटा मवाना और गांव गणेशपुर में खाद एवं कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों में दर्ज न होने पर यूरिया खाद से भरे एक गोदाम को सील कर दिया गया। टीम ने कई दुकानों के अभिलेख भी खंगाले और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर कृषि अधिकारी डॉ. ओमपाल पुनिया एवं तहसीलदार निरंकार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सबसे पहले छोटा मवाना में पेस्टिसाइड और उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों से नमूने लिए गए तथा उपलब्ध स्टॉक और अभिलेखों का मिलान किया गया। इसके बाद टीम गांव गणेशपुर पहुंची, जहां खाद एवं कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच के दौरान 'गुडविल' नाम से संचालित प्रतिष्ठान से संबंधित एक गोदाम कागजी अभिलेखों में दर्ज नहीं मिला, जबकि वहां यूरिया खाद का स्टॉक रखा हुआ था। अधिकारियों ने दुकान संचालक को मौके पर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन उनके उपस्थित न होने और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर संबंधित गोदाम को सील कर दिया गया। अपर कृषि अधिकारी डॉ. ओमपाल पुनिया ने बताया कि जिस स्थान पर यूरिया खाद का भंडारण किया गया था, वह विभागीय अभिलेखों में पंजीकृत नहीं था। बिना पंजीकरण के खाद का भंडारण नियमों के विरुद्ध है, इसलिए गोदाम को सील करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अन्य दुकानों के दस्तावेज भी जांचे गए और सभी विक्रेताओं को निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यूरिया खाद की कालाबाजारी, अनियमित भंडारण या निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बिक्री पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।