{"_id":"6a46aa4bbd3c077b4b03e05e","slug":"video-kanpur-reminder-sent-to-dm-and-cp-regarding-parmat-school-incident-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: परमट स्कूल प्रकरण में डीएम, सीपी को भेजा गया रिमाइंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: परमट स्कूल प्रकरण में डीएम, सीपी को भेजा गया रिमाइंडर
परमट स्थित प्राइमरी स्कूल प्रकरण को लेकर विशेषाधिकार हनन मामले में समय से आख्या न देने पर विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की ओर से फिर से दोनों अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। इस बार पांच कार्य दिवस का समय दिया गया। इससे पहले डीएम और सीपी से 15 कार्य दिवस में आख्या मांगी गई थी लेकिन अवधि बीत जाने के बाद कोई आख्या नहीं दी गई।
13 मई को प्राइमरी स्कूल में शिलान्यास और भूमि पूजन को लेकर विवाद हुआ था। इस पर आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिकायत की थी। विधायक ने विशेषाधिकार हनन का मामला उठाया था। इस पर विधानसभा सचिवालय की ओर से डीएम और पुलिस कमिश्नर से आख्या मांगी गई थी। निर्धारित अवधि में रिपोर्ट प्राप्त न होने पर सचिवालय ने पांच कार्यदिवस के भीतर तथ्यात्मक आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि यह मामला किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि जनप्रतिनिधियों के संवैधानिक अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता की आवाज के सम्मान से जुड़ा हुआ है। विश्वास जताया कि सत्य और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।