{"_id":"6a469cc3ab11dc0c0b03ef78","slug":"video-entrepreneurs-issues-will-be-addressed-on-a-priority-basis-at-kgccis-38th-annual-meeting-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: केजीसीसीआई की 38वीं वार्षिक बैठक में उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता से करेंगे दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: केजीसीसीआई की 38वीं वार्षिक बैठक में उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता से करेंगे दूर
अरविंद कुमार
Updated Thu, 02 Jul 2026 10:45 PM IST
Link Copied
काशीपुर। कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) की 38वीं वार्षिक बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें विनीत कुमार संगल को अध्यक्ष व अश्वनी छाबड़ा को महासचिव मनोनीत किया गया। वहीं, चैंबर सदस्यों ने उद्योगों में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। केजीसीसीआई की वार्षिक बैठक बृहस्पतिवार को चैंबर सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान 2026-27 की कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें विनीत कुमार संगल को अध्यक्ष, रमेश कुमार मिड्ढा को उपाध्यक्ष, अंकित बंसल को कोषाध्यक्ष व अश्वनी छाबड़ा को महासचिव चुना गया। इसके अलावा नितिन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, भास्कर शर्मा, बीवी श्रीधर, संजय सिंह समेत 18 सदस्य चुने गए। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने वर्ष 2025-26 के क्रियाकलापों व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। जबकि कोषाध्यक्ष अंकित बंसल ने वर्षभर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। नवनियुक्त चैंबर अध्यक्ष विनीत कुमार संगल ने कहा कि पिछले सत्र में उद्योगों की जो समस्याएं हल होने से रह गई हैं, उन्हें वह प्राथमिकता से दूर करेंगे। यहां पर आरके गुप्ता, देवेंद्र कुमार अग्रवाल, अनूप सिंह, अशोक बंसल, एडवोकेट शकील अहमद सिद्दीकी, मनमोहन भारद्वाज, आनंद द्विवेदी, संजीव तोमर, दुर्गेश मोहन, पुनीत बंसल, विक्रांत चौधरी, बांके बिहारी गोयंका, केपी सिंह, विकास गर्ग आदि उद्यमी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।