फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इतिहास रचने के करीब मंधाना: 133 रन बनाते ही कौन सा कीर्तिमान बनाएंगी? महिलाओं में अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा

Thu, 15 Oct 2026 02:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 15 Oct 2026 02:13 PM IST
सार

भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से कप्तानी का जिम्मा संभालेंगी। मंधाना के लिए व्यक्तिगत तौर पर भी यह सीरीज अहम होने वाली है क्योंकि उनके पास टी20 क्रिकेट में एक ऐसी उपलब्धि अपने नाम करने का मौका है, जो अब तक किसी ने हासिल नहीं की है।

विज्ञापन
IND W vs ZIM W: Smriti Mandhana will have history in her sights During T20 series against Zimbabwe
स्मृति मंधाना - फोटो : IANS
भारतीय महिला टीम की नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के दौरान इतिहास रच सकती हैं। मंधाना इस टी20 सीरीज से कप्तान के तौर पर नई जिम्मेदारी शुरू करेंगी, लेकिन इस दौरान उनके पास बड़ा कीर्तिमान बनाने का भी मौका होगा। भारतीय सलामी बल्लेबाज मंधाना टी20 क्रिकेट में पांच हजार रन पूरे करने से महज 133 रन दूर हैं। यह ऐसी उपलब्धि होगी जिसे महिला क्रिकेट में अब तक कोई हासिल नहीं कर सका है। 

 
Trending Videos
IND W vs ZIM W: Smriti Mandhana will have history in her sights During T20 series against Zimbabwe
स्मृति मंधाना - फोटो : IANS
कब से शुरू होगी भारत-जिम्बाब्वे सीरीज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज शुक्रवार से शुरू होगी। यह पहला अवसर है जब भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीम द्विपक्षीय सीरीज में एक-दूसरे का सामना करेंगी। यह सीरीज जिम्बाब्वे के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उसकी टीम ने हाल में वेस्टइंडीज को वनडे मैच में हराया था जिससे वह आत्मविश्वास से भरी हुई है। टीम की कप्तानी जोसेफिन नकोमो करेंगी। टी20 मैचों के बाद दोनों टीमें वडोदरा में तीन वनडे मैच खेलेंगी। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मुकाबले 16, 18 और 20 अक्तूबर को रायपुर में खेले जाएंगे। इसके बाद 23, 25 और 28 अक्तूबर को वडोदरा में तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।
IND W vs ZIM W: Smriti Mandhana will have history in her sights During T20 series against Zimbabwe
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI
कैसा रहा है मंधाना का टी20 करियर 
साल 2013 में अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद से मंधाना ने 179 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 31 की औसत और 127.47 के स्ट्राइक रेट से 4,867 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की इस सीरीज के दौरान बाएं हाथ की इस बल्लेबाज के पास इस ऐतिहासिक मुकाम को हासिल करने का बेहतरीन मौका होगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को मजबूत शुरुआत दिलाने में शीर्ष क्रम पर मंधाना की निरंतरता बेहद अहम होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND W vs ZIM W: Smriti Mandhana will have history in her sights During T20 series against Zimbabwe
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI Women
अब तक कितनी बार की है कप्तानी? 
मंधाना ने हरमनप्रीत कौर से कमान संभाली है, जिन्होंने इस महीने की शुरुआत में आची-नागोया एशियाई खेलों में भारत को सफलतापूर्वक स्वर्ण पदक जिताने के बाद कप्तानी छोड़ दी थी। नई कप्तान अपने साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नेतृत्व करने का अनुभव लेकर आ रही हैं, जिन्हें उन्होंने दो महिला प्रीमियर लीग के खिताब जिताए हैं। भले ही यह भारत की पूर्णकालिक कप्तान के तौर पर मंधाना पहली सीरीज होगी, लेकिन वह इससे पहले अंतरिम तौर पर भी राष्ट्रीय टीम की कमान संभाल चुकी हैं। उन्होंने 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय और चार वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 11 टी20 और सभी चारों वनडे मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ यह सीरीज उन्हें अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों के साथ-साथ अपनी नेतृत्व शैली को स्थापित करने का मौका देगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed