{"_id":"6a46a328f2cd8302d70b7225","slug":"video-heavy-rainfall-brings-relief-from-heat-but-causes-commuting-woes-due-to-waterlogging-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"झूमकर बरसे मेघ, गर्मी से राहत, जलभराव से झेलनी पड़ी आवागमन की दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूमकर बरसे मेघ, गर्मी से राहत, जलभराव से झेलनी पड़ी आवागमन की दुश्वारियां
मौसम का मिजाज बुधवार को बदला रहा। बदली छाने व तेज हवा चलने से कई दिनों से उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों ने राहत महसूस की। दोपहर दो बजे एक घंटे झमाझम बारिश हुई। वहीं, बारिश ने नगर पालिका के जलनिकासी के इंतजाम की पोल खोल दी। जगह-जगह जलभराव से लोगों को आवागमन की दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। जलभराव की वजह से कई जगह दोपहिया वाहन सवार गिरकर चुटहिल हुए।
गंगाघाट नगर पालिका की ओर से राजधानी मार्ग के मुख्य नालों की सफाई समय पर न होने के साथ ही गलियों की नालियों की सिल्ट न निकाले जाने के कारण कई मोहल्लों में जलभराव रहा। इससे गलियां और सड़के जलमग्न रही। मोहल्ला कर्बला, हुसैन नगर, गोताखोर, कंचन नगर, सर्वाेदय नगर, आदर्श नगर जगनीखेड़ा, पोनीरोड, श्रीनगर, रविदास नगर समेत अन्य कई मोहल्लों की गलियों में जलभराव रहा। लोगों का कहना है कि यदि समय पर पालिका की ओर से मुख्य नालों और नालियों की सफाई और सिल्ट निकाल जाती तो जलभराव की समस्या से बचा जा सकता था। वहीं, पालिका ईओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जहां भी जलभराव की स्थिति हो रही है, वहां सफाई कर्मचारियों की टीम लगाकर व्यवस्था दुरूस्त कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।