{"_id":"6a46a32e478f63650f01e3c9","slug":"video-saraiya-rob-two-more-girders-placed-during-block-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरैया आरओबी: ब्लॉक लेकर दो और गर्डर रखे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर निर्माणाधीन आरओबी पर बुधवार को रेलवे की कार्यदायी एजेंसी ने सुबह से शाम तक गर्डर रखने का कार्य कराया। इस कारण मंगलवार देर रात 11:30 से बुधवार शाम पांच बजे क गंगा बैराज-सरैया मार्ग को बंद रखा गया। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतें रहीं। वहीं रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे पुलिस के तैनात न होने के कारण लोग जान जोखिम डालकर बाइक से शार्टकट तरीके से निकलते रहे।
रेलवे की कार्यदायी एजेंसी गिरिराज कंट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर बलराम यादव ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के आसपास आने जाने वाले मार्ग पर रस्सा, लोहे के एंगल आदि डालकर रोड ब्लॉक कर दिया गया। रात भर गर्डर को व्यवस्थित किया गया। सुबह सात से शाम पांच बजे के बीच दिल्ली से लाई गई क्रेन की मदद से दो और गर्डर रखने का कार्य किया गया। बताया कि अब तक कुल छह गर्डर गंगा बैराज मार्ग छोर रखे जा चुके है, दो और गर्डर यहां रखे जाने है। इसके लिए फिर से रोड ब्लॉक लिया जाएगा। वहीं इस कारण कानपुर-उन्नाव आने- जाने वाले वाहनों को ट्रांस गंगा सिटी गेट से सहजनी होकर डायवर्ट किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।