फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Wife dies under suspicious circumstances; her family calls the police

Jhansi: पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने बुलाई पुलिस, जहर देने का लगाया आरोप

Thu, 15 Oct 2026 09:40 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 15 Oct 2026 09:40 AM IST
सार

युवती को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए मायके पक्ष के लोगों हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि दूसरी शादी करने की वजह से उसे जहर दिया गया।

विज्ञापन
Jhansi: Wife dies under suspicious circumstances; her family calls the police
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र में बड़ागांव गेट बाहर किराये के मकान में रहने वाली भारती कुशवाहा (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मौत के बाद बुधवार को निजी अस्पताल में मायके वाले हंगामा करने लगे। उन्होंने उसके पति पर जहर देने का आरोप लगाया। उनका कहना था आरोपी उसे प्रताड़ित करता था। दूसरी शादी करने की वजह से जहर दिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


भारती कुशवाहा का मायका भी बड़ागांव गेट बाहर इलाके में है। परिजनों ने बताया कि करीब 15 साल पहले पवन कुशवाहा से शादी हुई थी। पवन एक अस्पताल में काम करता है। दंपती के दो बच्चे हैं। भारती की मां राजकुंवर के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे भारती ने फोन करके बताया कि वह पति के साथ मंदिर जा रही है। रात में उसकी तबीयत खराब होने की बात मालूम चली। उसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने आशंका जाहिर करते हुए पुलिस बुला ली। उनका कहना है कि भारती के हिस्से में करीब 13 लाख रुपये आए थे। यह पैसा उसके पति ने ले लिया। अब दूसरी शादी करके के चक्कर में था वहीं, उसके पति पवन ने बताया कि वह भारती को मंदिर ले गया था। वहां चक्कर आने से वह गिर गई। वह उसे अस्पताल लेक पहुंचा। यहां उसकी मौत हो गई। कोतवाल अंजन कुमार सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसकी मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी। अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed