फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: After the ring ceremony, she refused to marry

Jhansi: रिंग सेरेमनी के बाद शादी से किया इन्कार, मंगेतर समेत तीन नामजद

Thu, 15 Oct 2026 02:23 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2026 02:23 AM IST
सार

आरोप है कि रिंग सेरेमनी के बाद वर पक्ष दहेज की अतिरिक्त मांग करने लगा जबकि कन्या पक्ष लोग पहले ही लाखों रुपये खर्च कर चुके थे। मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
Jhansi: After the ring ceremony, she refused to marry
थाना सीपरी बाजार, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिंग सेरेमनी के बाद शादी से इन्कार कर देने पर कन्या पक्ष ने बेटी के मंगेतर समेत तीन के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि रस्म पूरी होने के दो दिन बाद वर पक्ष ने दहेज की अतिरिक्त मांग करते हुए 12 लाख नकद, दो भैंस, बुलेट और 12 तोला सोना की मांग करने लगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीपरी बाजार के ग्वालियर रोड निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी इकलौती बेटी दीक्षा का रिश्ता महोबा जिले के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के कमालपुरा, लाड़पुर निवासी हरि सिंह राजपूत के पुत्र हदेश राजपूत से तय किया था। शादी तय होने पर पांच लाख रुपये नकद, एक सोने की जंजीर, अंगूठी और घर का फर्नीचर, एसी व फ्रिज सहित अन्य सामान देने की बात हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि रिंग सेरेमनी के बाद वर पक्ष दहेज की अतिरिक्त मांग करने लगा जबकि वह लोग पहले ही लाखों रुपये खर्च कर चुके थे। मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक तहरीर के आधार पर मंगेतर, समेत हरि सिंह एवं चंद्रशेखर राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed