Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Teacher accused of beating student in Madrasa, both eardrums burst, family members lodged complaint in police station
{"_id":"6a46a57536d3152009074eee","slug":"video-teacher-accused-of-beating-student-in-madrasa-both-eardrums-burst-family-members-lodged-complaint-in-police-station-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मदरसे में शिक्षक पर छात्र को पीटने का आरोप, कान के दोनों पर्दे फटे, परिजनों ने थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मदरसे में शिक्षक पर छात्र को पीटने का आरोप, कान के दोनों पर्दे फटे, परिजनों ने थाने में दी तहरीर
मेरठ। सरधना के एक मदरसे में पढ़ने वाले मासूम छात्र की शिक्षक द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि मारपीट में बच्चे के दोनों कानों के पर्दे फट गए। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। छावनी मोहल्ला निवासी सिराजुद्दीन पुत्र नसीरुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा मोहल्ले के ही एक मदरसे में पढ़ता है। आरोप है कि कुछ दिन पहले मदरसे के एक शिक्षक ने किसी बात पर छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद बच्चे को तेज दर्द और सुनने में परेशानी होने लगी। चिकित्सकीय जांच में उसके दोनों कानों के पर्दे फटने की बात सामने आई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना का विरोध करने पर मदरसा संचालक कार्रवाई कराने के बजाय उन्हें ही धमका रहा है। इससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। शिकायत की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।