{"_id":"6a474812a121fee5880161ea","slug":"video-hamirpur-bolero-driver-fled-after-filling-fuel-worth-rs-4000-cctv-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: पेट्रोल पंप पर 4 हजार का तेल भरवाकर फरार हुआ बोलेरो चालक, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: पेट्रोल पंप पर 4 हजार का तेल भरवाकर फरार हुआ बोलेरो चालक, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत
Ankesh Dogra
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:56 AM IST
हमीरपुर शहर के हथली पुल स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात एक बोलेरो चालक करीब चार हजार रुपये का तेल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए फरार हो गया। घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे एक बोलेरो वाहन पेट्रोल पंप पर पहुंचा। चालक ने वाहन में करीब चार हजार रुपये का तेल भरवाया। तेल भरवाने के बाद जब कर्मचारी ने भुगतान मांगा तो चालक उसे चकमा देकर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। कर्मचारी ने वाहन को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन चालक नहीं रुका।
घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी चालक की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।