{"_id":"6addce198ac8fc53f505a895","slug":"video-nahan-gadbadey-festival-market-rush-prices-bada-chowk-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: गड़बड़े पर्व से पहले नाहन के बड़ा चौक में बढ़ी रौनक, 20 रुपये से शुरू हुई बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: गड़बड़े पर्व से पहले नाहन के बड़ा चौक में बढ़ी रौनक, 20 रुपये से शुरू हुई बिक्री
Ankesh Dogra
Updated Sun, 25 Oct 2026 03:08 PM IST
Link Copied
शरद पूर्णिमा पर मनाए जाने वाले पारंपरिक गड़बड़े पर्व से एक दिन पहले नाहन के ऐतिहासिक बड़ा चौक बाजार में रौनक बढ़ गई। रविवार को रंग-बिरंगे गड़बड़ों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे। ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही से गड़बड़े बेचने वाले कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे। त्योहार से पहले बाजार में बिक्री ने जोर पकड़ लिया है।
बड़ा चौक में इस बार साधारण गड़बड़े 20 रुपये से मिलने शुरू हो गए हैं, जबकि फैंसी और बड़े आकार के गड़बड़ों की कीमत 50 से 70 रुपये तक है। रंग-बिरंगे गड़बड़ों की खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पर्व से एक दिन पहले बाजार में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है।
गड़बड़े पर्व नाहन की पुरानी सांस्कृतिक परंपराओं का हिस्सा है। शरद पूर्णिमा की रात रंगीन गड़बड़ों में दीये जलाकर उन्हें रोशन किया जाता है। पहले इस पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहता था। बच्चे मोहल्लों में टोलियां बनाकर गड़बड़ों में दीये जलाते और घर-घर जाकर पर्व की खुशियां बांटते थे। लोग बच्चों के गड़बड़ों में पैसे डालकर उनका उत्साह बढ़ाते थे।
समय के साथ इस परंपरा का स्वरूप बदला है, लेकिन नाहन में आज भी गड़बड़े पर्व को लेकर लोगों का उत्साह बना हुआ है। बाजार में गड़बड़ों की बढ़ती बिक्री से इस पारंपरिक पर्व की रौनक लौटती नजर आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।