Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sonipat: Police recovered and returned 33 lost mobile phones, bringing smiles back to people's faces.
{"_id":"6a47a52777d358b3f304cb0a","slug":"video-sonipat-police-recovered-and-returned-33-lost-mobile-phones-bringing-smiles-back-to-peoples-faces-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: पुलिस ने गुमशुदा हुए 33 मोबाइल बरामद कर लौटाए, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: पुलिस ने गुमशुदा हुए 33 मोबाइल बरामद कर लौटाए, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
सोनीपत। गुम हुए मोबाइल जब उनके मालिकों को वापस मिले तो उनके चेहरों पर मुस्कान दौड़ गई। साइबर सेल सोनीपत की टीम ने करीब आठ लाख रुपये कीमत के 33 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए। लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में सहायक पुलिस आयुक्त साइबर राजदीप मोर ने मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। राजदीप मोर ने कहा कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम और चोरी हुए मोबाइलों की रिपोर्ट केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की गई थी। साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कमल सिंह की टीम ने जून माह में इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया। कुल 33 मोबाइल की पहचान कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया गया। यह पहल पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मोबाइल के गुम या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्प डेस्क पर जाकर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करने से मोबाइल ट्रेस करने की प्रक्रिया सरल और तेज हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।